खरीफ 2026 के लिए महाबीज की बड़ी तैयारी, बाजार में उतारे गए 2 लाख क्विंटल सोयाबीन बीज

खरीफ 2026 के लिए महाबीज की बड़ी तैयारी, बाजार में उतारे गए 2 लाख क्विंटल सोयाबीन बीज

महाबीज ने खरीफ 2026 सीजन के लिए किसानों की मांग को देखते हुए करीब 2 लाख क्विंटल सोयाबीन बीज बाजार में उतारे हैं. कुल 2.65 लाख क्विंटल बीज वितरण की योजना बनाई गई है. इस बार बीज की गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर उत्पादन और समय पर बीज उपलब्ध हो सके.

सोयाबीन किसानों के लिए राहतसोयाबीन किसानों के लिए राहत
धनंजय साबले
  • Akola,
  • May 18, 2026,
  • Updated May 18, 2026, 4:32 PM IST

महाराष्ट्र राज्य बीज निगम यानी महाबीज ने खरीफ 2026 सीजन की तैयारी तेज कर दी है. किसानों की सबसे ज्यादा मांग को देखते हुए इस बार करीब 2 लाख क्विंटल सोयाबीन बीज बाजार में उपलब्ध कराया गया है. महाबीज का कहना है कि इस बार बीज की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सके.

इस साल खरीफ सीजन के लिए महाबीज ने कुल 2 लाख 65 हजार 972 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने की योजना बनाई है. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार बीज उत्पादन में कमी दर्ज की गई है. खासतौर पर सोयाबीन बीज का उत्पादन करीब 56 हजार क्विंटल कम हुआ है.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन की मांग बढ़ने की संभावना है. ऐसे में इस बार किसान अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की खेती कर सकते हैं, जिससे बीज की मांग और बढ़ सकती है.

खरीफ 2026 के लिए महाबीज का बीज वितरण

फसलबीज वितरण (क्विंटल)
सोयाबीन1.98 लाख
तूर (अरहर)5,870
मूंग797
उड़द5,230
ज्वार 435
बाजरा120


पिछले वर्षों में सोयाबीन बीज आपूर्ति    

वर्षबीज आपूर्ति
20211.53 लाख क्विंटल
202244 हजार क्विंटल
20231.57 लाख क्विंटल
20241.65 लाख क्विंटल
20252.54 लाख क्विंटल
20261.98 लाख क्विंटल

जर्मिनेशन क्षमता पर खास फोकस

हर साल किसानों की तरफ से सोयाबीन बीज की अंकुरण क्षमता यानी जर्मिनेशन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं. कई किसानों का कहना रहता है कि बीज सही तरीके से नहीं उगते, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है.

इस बार महाबीज ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है. निगम ने बीज की गुणवत्ता जांच और परीक्षण की प्रक्रिया को और मजबूत किया है. महाबीज के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. दिलीप स्वामी ने बताया कि इस साल किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि अगर किसानों को समय पर और अच्छी गुणवत्ता का बीज मिलेगा, तो उत्पादन बढ़ेगा और किसानों का भरोसा भी मजबूत होगा.

किसानों के भरोसे की बड़ी परीक्षा

महाबीज के सामने इस बार सबसे बड़ी चुनौती किसानों का विश्वास बनाए रखना है. यदि बीज की गुणवत्ता बेहतर रही और समय पर आपूर्ति हुई, तो खरीफ सीजन किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. अब खरीफ 2026 की सफलता काफी हद तक अच्छी गुणवत्ता वाले बीज और उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें: 

400 कंटेनर केले सड़े, 200 कंटेनर सेब खराब, ईरान युद्ध से Nitin Gadkari को बड़ा नुकसान
सिनेमा में किसानों का मसीहा, सत्ता में आते ही मिल मालिकों के साथ, थलपति विजय की मांग पर उठे सवाल

MORE NEWS

Read more!