अकोला में खरीफ सीजन के आगाज पर खास पहल, किसानों की पत्नियों को सम्मान में मिली साड़ियां

अकोला में खरीफ सीजन के आगाज पर खास पहल, किसानों की पत्नियों को सम्मान में मिली साड़ियां

महाराष्ट्र में आज यानी 16 मई से खरीफ सीजन के लिए बीज और खाद की बिक्री की औपचारिक शुरुआत हो गई है. इस अवसर पर अकोला की जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने शहर के एक कृषि केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

खरीफ सीजन के आगाज पर खास पहलखरीफ सीजन के आगाज पर खास पहल
धनंजय साबले
  • Akola,
  • May 16, 2026,
  • Updated May 16, 2026, 11:34 AM IST

महाराष्ट्र में आज यानी 16 मई से खरीफ सीजन के लिए बीज और खाद की बिक्री की औपचारिक शुरुआत हो गई है. कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों और तहसीलों में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है. इसी क्रम में अकोला जिले में भी कृषि केंद्रों पर बीज वितरण शुरू हो गया है. इस अवसर पर अकोला की जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने शहर के एक कृषि केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी और उन्हें इस सीजन के लिए प्रोत्साहित किया.

बीजों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बीजों की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर कृषि विभाग की टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी रखेंगी. कलेक्टर मीणा ने किसानों से अपील की कि यदि बीज उपलब्धता में किसी प्रकार की दिक्कत आती है या अधिक कीमत वसूली जाती है, तो वे तुरंत टोल फ्री नंबर, कृषि विभाग या जिला प्रशासन से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि “किसान देश की रीढ़ हैं, उनका सम्मान और संरक्षण हमारी प्राथमिकता है.

किसानों की पत्नियों को मिली साड़ियां

इसी बीच अकोला के ‘एग्रो असोसिएट्स’ कृषि केंद्र में एक अनूठा उपक्रम भी देखने को मिला. केंद्र के संचालक मोहन सोनोने ने अपने व्यवसाय के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 100 किसानों का विशेष सम्मान किया. उन्होंने किसानों की पत्नियों को भरजरी येवला पैठणी साड़ी भेंट कर आभार व्यक्त किया. इस पहल से किसानों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला. किसान दिनेश काले (सांगलूद) और उनकी पत्नी ने इस सम्मान को गर्व का क्षण बताते हुए इसकी सराहना की.

बीजों की मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक

कलेक्टर वर्षा मीणा ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के उपक्रम किसानों के सम्मान को बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में बीजों की मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक मंगाया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा. खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ प्रशासनिक सख्ती और ऐसे प्रेरणादायक उपक्रमों ने किसानों में विश्वास और उत्साह का माहौल बना दिया है. 

MORE NEWS

Read more!