Zaid Sowing: सामान्य रकबे से पीछे जायद सीजन की बुवाई, जानिए कितना घटा-बढ़ा फसलों का एरिया

Zaid Sowing: सामान्य रकबे से पीछे जायद सीजन की बुवाई, जानिए कितना घटा-बढ़ा फसलों का एरिया

जायद सीजन 2026 की बुवाई 69.06 लाख हेक्टेयर तक पहुंची है, जो पिछले साल और सामान्य रकबे दोनों से कम है. धान में गिरावट बनी हुई है, जबकि दलहन में बढ़त दर्ज की गई है. तिलहन फसलों में सबसे ज्यादा कमी ने चिंता बढ़ाई है.

zaid Sowing datazaid Sowing data
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Apr 20, 2026,
  • Updated Apr 20, 2026, 6:55 PM IST

देश में जायद सीजन 2026 की बुवाई जारी है और जल्‍द अपने अंति‍म चरण में पहुंचने को है. इस बीच, केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने जायद सीजन की ताजा बुवाई स्थित‍ि के आंकड़े जारी कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कुल रकबा न सिर्फ पिछले साल के फाइनल आंकड़ों से बल्कि सामान्य स्तर से भी पीछे चल रहा है. 17 अप्रैल तक कुल बुवाई 69.06 लाख हेक्टेयर दर्ज हुई है, जबकि पिछले साल का फाइनल रकबा 72.09 लाख हेक्टेयर था. यानी अब तक करीब 4.2 प्रतिशत की कमी है. वहीं सामान्य (नॉर्मल) एरिया 71.52 लाख हेक्टेयर के मुकाबले भी बुवाई करीब 3.4 प्रतिशत कम है.

धान की बुवाई 30.64 लाख हेक्‍टेयर पहुंची

कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, फसलवार स्थित‍ि‍ पर नजर डालें तो धान की बुवाई 30.64 लाख हेक्टेयर (32.25 लाख हेक्टेयर) में हुई है, जबकि सामान्य 31.58 लाख हेक्टेयर था. यानी धान में सालाना आधार पर करीब 5 प्रतिशत की कमी और सामान्य के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत की कमी बरकरार है. वहीं, कुल हिस्सेदारी में धान अभी भी करीब 44 प्रतिशत क्षेत्र कवर कर रहा है.

दलहनी फसलों के रकबे में भारी बढ़ोतरी

दलहन फसलों में इस बार मजबूत बढ़त देखने को मिली है. 17 अप्रैल तक दालों की कुल बुवाई 15.47 लाख हेक्टेयर (14.18 लाख हेक्टेयर) दर्ज की गई है, जबकि सामान्य एरिया 14.10 लाख हेक्टेयर है. आंकड़े बताते हैं कि किसान मूंग और उड़द जैसी दाल फसलों की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं.

1धान31.4933.2830.6432.31-1.66
2दलहन23.4027.0715.4713.491.99
 क) मूंग20.4423.4911.7310.691.04
 ख) उड़द2.963.583.452.610.83
3मोटे अनाज (श्री अन्न)12.0814.0613.8112.701.11
 क) ज्वार0.340.360.370.360.01
 ख) बाजरा4.435.204.604.300.30
 ग) रागी0.31-0.210.160.05
 घ) लघु अनाज0.02-0.030.030.00
 ङ) मक्का6.988.508.607.850.75
4तिलहन8.409.519.147.621.52
 क) मूंगफली3.404.204.774.200.57
 ख) सूरजमुखी0.340.350.390.350.04
 ग) तिल4.664.963.093.000.09
कुल 75.3783.9269.0663.335.73

मोटे अनाज की बुवाई सामान्‍य रकबे की करीब

वहीं, मोटे अनाज (श्री अन्‍न) का रकबा 13.81 लाख हेक्टेयर (14.08 लाख हेक्टेयर) दर्ज किया गया है, जिसमें मक्का, ज्वार, बाजरा जैसी फसलें शामिल हैं. यह सामान्य 13.98 लाख हेक्टेयर के मुकाबले करीब 1.2 प्रतिशत कम है. इस जायद सीजन तिलहन फसलों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला है.

वहीं, अब तक 9.14 लाख हेक्टेयर (11.58 लाख हेक्टेयर) में तिलहन फसलों की बुवाई हुई है, जिसमें मूंगफली, तिल, सूरजमुखी जैसी फसलें शामिल हैं. जबकि सामान्य एरिया 11.86 लाख हेक्टेयर है. यानी सालाना आधार पर करीब 21.1 प्रतिशत और सामान्य के मुकाबले करीब 22.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है.

MORE NEWS

Read more!