गन्ने की नई किस्म 'आरोह' तैयार: ज्यादा उपज, ज्यादा चीनी, लाल सड़न का असर नहीं

गन्ने की नई किस्म 'आरोह' तैयार: ज्यादा उपज, ज्यादा चीनी, लाल सड़न का असर नहीं

ICAR के गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर ने गन्ने की नई किस्म 'आरोह' (Co 18003) विकसित की है. यह 117 टन प्रति हेक्टेयर उपज और 16.6 टन प्रति हेक्टेयर चीनी (कमर्शियल केन शुगर CCS) देती है और लाल सड़न रोग के प्रति प्रतिरोधी है.

co 0238 Sugarcane Varietyco 0238 Sugarcane Variety
क‍िसान तक
  • नई दिल्ली,
  • Nov 09, 2026,
  • Updated Nov 09, 2026, 2:29 PM IST

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर (तमिलनाडु) ने गन्ने की एक नई किस्म 'आरोह' (Co 18003) पेश की है. इसे अधिक उपज, अधिक चीनी और रोगों के प्रति प्रतिरोधी किस्म बताया गया है. यह किस्म दक्षिण भारत के सिंचित इलाकों के लिए विकसित की गई है.

उपज और चीनी में बढ़त

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आरोह की गन्ना उपज 117 टन प्रति हेक्टेयर है. इसकी वाणिज्यिक गन्ना चीनी (CCS) 16.6 टन प्रति हेक्टेयर बताई गई है. यानी यह किस्म किसानों को ज्यादा गन्ना देने के साथ-साथ चीनी की ज्यादा मात्रा भी देने के लिए तैयार की गई है, जिससे चीनी मिलों को भी फायदा मिल सकता है.

लाल सड़न के प्रति प्रतिरोधी

आरोह की एक बड़ी खासियत यह है कि यह लाल सड़न (रेड रॉट) रोग के प्रति प्रतिरोधी है. यह रोग गन्ने की फसल के लिए गंभीर माना जाता है और कई इलाकों में उपज को नुकसान पहुंचाता है. रोग प्रतिरोधी किस्म होने से किसानों की लागत और जोखिम घटने की उम्मीद है.

किन इलाकों के लिए

यह किस्म खास तौर पर दक्षिण भारत के सिंचित क्षेत्रों के लिए विकसित की गई है. उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों में इसकी खेती के लिए उपयुक्तता के बारे में जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

उन्नत गन्ना उत्पादन तकनीक

अधिक उत्पादकता और लाभ पाने के लिए उन्नत प्रजातियों का चयन महत्वपूर्ण है. गन्ने की बताई गई प्रजातियों में अगेती (10 माह) और मध्य पछेती (11-12 माह में पकने वाली) का चयन किसानों को उपज और क्वालिटी के आधार पर करना होता है. किसान गन्ने की बेहतर किस्मों को अपनाकर अधिक उपज और अधिक कमाई ले सकते हैं.

MORE NEWS

Read more!