Mango Fest: देश-दुनिया में फैलेंगे झारखंड के आम, जमशेदपुर में पहली बार हुआ मैंगो फेस्ट का आयोजन

Mango Fest: देश-दुनिया में फैलेंगे झारखंड के आम, जमशेदपुर में पहली बार हुआ मैंगो फेस्ट का आयोजन

Mango Fest 2025: झारखंड के जमशेदपुर में पहली बार मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया. इस महोत्सव को करने का उद्देश्य यह है की आम के पैदावार करने वाले लोगों को बाजार दिया जाए. गांव में बनने वाले आम के प्रोडक्ट बेचे जा सकें.

मैंगो फेस्टमैंगो फेस्ट
क‍िसान तक
  • Jamshedpur,
  • Jun 14, 2025,
  • Updated Jun 14, 2025, 6:44 PM IST

झारखंड के जमशेदपुर में पहली बार मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया. दरअसल, पूर्वी सिंघभूम जिले के किसानों के आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुंचाने और उसे देश के अलग-अलग हिस्सों और देश के बाहर पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रसाशन की पहल पर इस मैंगो फेस्ट का हुआ. इस फेस्ट में जिले भर के तमाम इलाकों से किसान शामिल हुए, इनके द्वारा यहां लगाई अपने फसलों की प्रदर्शिनी लगाई गई, जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान समेत जिले के कई वरीय अधिकारी इस मैंगो फेस्ट मे शामिल हुए साथ ही तमाम किसानों के फसलों का अवलोकन भी किया और उनके क्वालिटी की जानकारी भी हासिल की.

प्रदर्शनी में आम की कई वैरायटी शामिल

इस प्रदर्शनी में खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली, दशहरी जैसे आम की कई वैरायटी शामिल थे, मुख्य रूप से जिले के वैसे किसान को अपने बेहतरीन से बेहतरीन फसल को आम बाजार में ओने पौने दामों मे बेचते थे. उनके लिए उन्हें एक बड़ा बाजार देने का प्रयास किया गया है, इन आमों के क्वालिटी के अनुसार इन्हें दूसरे राज्य के बाजार और विदेशों तक भेजनें की कोशिश की जाएगी, साथ ही किसानों को और बेहतर फसल उगाने के लिए कई प्रशिक्षण भी दिए जायेंगे.

आम की खेती से बढ़ रही किसानों की आय

इस फेस्ट में किसान दीपक कुमार दास ने कहा कि आम्रपाली, मालिक्का, हिम्मत सागर 15 से 20 क्विंटल माल अभी भी पेड़ों में लगा है. सरकार की तरफ से हमें हर तरह की मदद मिली है. हमने पेड़ लगाया हमने खाद डाला और  3 साल इससे फसल नहीं लिया. वहीं, इस साल हमने आम की बंपर पैदावार ली.

एक दूसरे किसान सुमिता पाल किसान ने कहा कि हम आम से बनने वाले सारे प्रोडक्ट को बनाते हैं. हम आम का अचार, मीठा अचार, खट्टा अचार, अमचूर, जेली तमाम चीज आम से बनने वाली हर वह प्रोडक्ट को बनाते हैं और सरकार हमको इसमें काफी मदद की है. हम सरकार की आभारी हैं. SSG ग्रुप में जुड़ने से हम लोगों को लोन मिलता है और हम लोग प्रोडक्ट बनाते हैं.

मैंगो फेस्ट आयोजन का ये है उद्देश्य

जमशेदपुर जिला प्रशासन की तरफ से यह पहली बार आम महोत्सव किया गया है. इस महोत्सव को करने का उद्देश्य यह है की आम के पैदावार करने वाले लोगों को बाजार दिया जाए. गांव में बनने वाले आम के प्रोडक्ट को बाजार में लाकर लोगों को दिखाएं की गांव में किस तरह से आम के अच्छे पैदावार होने पर आम का क्या-क्या उपयोग कर सकते हैं. (अनूप सिन्हा की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!