आगरा और अलीगढ़ मंडल के हर गांव में आएगी दुग्ध क्रांति, 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आया निवेश

आगरा और अलीगढ़ मंडल के हर गांव में आएगी दुग्ध क्रांति, 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आया निवेश

UP News: दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के ने बताया कि आगरा में प्रस्तावित समागम में किसान, गोपालक, दुग्ध उत्पादक, उद्यमी व निवेशक आदि मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना की लाभार्थी पशुपालकों को अपनी सफलता की कहानी से अवगत कराएंगी.

14 मई को आगरा में होगा दुग्ध समागम14 मई को आगरा में होगा दुग्ध समागम
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • May 13, 2026,
  • Updated May 13, 2026, 6:40 PM IST

योगी आदित्यनाथ सरकार स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है. दुग्ध विकास विभाग ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ का आयोजन कर निवेशकों, लाभार्थियों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों व उद्यमियों आदि से संवाद स्थापित कर रहा है. इसी क्रम में 14 मई को आगरा के आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आगरा व अलीगढ़ मंडल के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों व उद्यमियों से संवाद होगा. यह कॉन्क्लेव यूपी में डेयरी क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने का अभियान है. समागम का शुभारंभ पशुधन, दुग्ध विकास व राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे.

लाभार्थियों को मिला 500 लाख रुपये से अधिक अनुदान

प्रदेश की दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के ने बताया कि दुग्ध विकास विभाग को अब तक लगभग 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इसमें से आगरा व अलीगढ़ मंडल से ही 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. वहीं, नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत दोनों मंडलों के 762 लाभार्थियों को 500 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है.

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध हुआ उत्तर प्रदेश 

उन्होंने बताया कि 'स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य - खुशहाल उत्तर प्रदेश' थीम पर आधारित इस आयोजन में आगरा- अलीगढ़ मंडल के किसान, पशुपालक, निवेशक आदि एक मंच पर जुटेंगे. समागम में स्वदेशी गायों की उन्नत प्रजातियों, गोपालन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, किसानों-गोपालकों के सुरक्षित भविष्य और इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलने वाले बल पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा.

गोपालक, दुग्ध उत्पादक, उद्यमी होंगे शामिल

दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के ने बताया कि आगरा में प्रस्तावित समागम में किसान, गोपालक, दुग्ध उत्पादक, उद्यमी व निवेशक आदि मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना की लाभार्थी पशुपालकों को अपनी सफलता की कहानी से अवगत कराएंगी. उन्होंने बताया कि निवेशक व उद्यमी यहां डेयरी प्लांट, गोशाला, बायोगैस आदि के क्षेत्र में अपनी संभावनाएं तलाशेंगे. वहीं दुग्ध उत्पादक भी सरकार की योजनाओं से जीवन में आए बदलाव के जरिए अन्य पशुपालकों को प्रेरित करेंगे.

14 मई को आगरा में होगा दुग्ध समागम

बता दें कि प्रदेश के सभी मंडलों में 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' का आयोजन होगा. 14 मई को आगरा व अलीगढ़ मंडल में यह आयोजन होगा. इसके बाद जून में मुरादाबाद-बरेली मंडल, जुलाई में लखनऊ मंडल, अगस्त में अयोध्या-देवीपाटन मंडल, सितंबर में कानपुर-झांसी मंडल, अक्टूबर में गोरखपुर-बस्ती मंडल, नवंबर में प्रयागराज-चित्रकूट तथा दिसंबर में वाराणसी, आजमगढ़ व विंध्याचल मंडल में यह समागम प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें

पोल्ट्री के जोखि‍मों का मैनेजमेंट कैसे हो, बेंग्लूरू में VIP के प्लेटफार्म पर होगी चर्चा

Water for Animals: गाय-भैंस पाल रहे हैं तो पानी पिलाना और नहलाना भी आना चाहिए, ये है सही तरीका

MORE NEWS

Read more!