Recruitment in FCI: केन्द्रीय मंत्री बोले, FCI में कर्मचारियों की भर्ती के लिए चल रही तैयारी 

 Recruitment in FCI: केन्द्रीय मंत्री बोले, FCI में कर्मचारियों की भर्ती के लिए चल रही तैयारी 

Recruitment in FCI फूड कॉरपोरेशन ऑड इंडिया (FCI) में बड़ी संख्या में खाली पदों पर भर्ती के लिए FCI कर्मचारी संघ (CITU)  की लगातार कोशिशों का रिजल्ट आने लगा है. संघ की ओर से सरकार के सामने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सांसद डॉ. वी. शिवदासन सांसद के. राधाकृष्णन और सांसद जॉन ब्रिटास ने उठाया था. जिस पर केन्द्र सरकार की ओर से भर्ती का आश्वासन दिया गया है. 

Punjab FCI Rice Storage IssuePunjab FCI Rice Storage Issue
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Aug 01, 2026,
  • Updated Aug 01, 2026, 9:00 PM IST

जल्द ही फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (FCI) में लंबे वक्त से खाली चल रहे कैटेगरी III और कैटेगरी IV के पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए विभाग में तैयारियां चल रही हैं. इस बात की जानकारी खुद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक पत्र के माध्यम से दी है. पत्र में बताया गया है कि इस पर चिंतन चल रहा है. हाल ही में FCI के खाली पदों पर भर्ती के लिए मांग की जा रही थी. इसी मुद्दे को लेकर FCI कर्मचारी संघ (CITU) की लगातार आवाज उठा रहा था. 

हाल ही में राज्यसभा सांसद डॉ. वी. शिवदासन, सांसद के. राधाकृष्णन और सांसद जॉन ब्रिटास ने मंत्री प्रल्हाद जोशी को इस मामले में पत्र लिखने के साथ ही उनके साथ मुलाकात कर भी नियुक्तिबयों के इस मामले को उठाया था. सांसद डॉ. वी. शिवदासन को पत्र के जरिए सूचना दी गई है कि मामले की जांच कर ली गई है और सीधी भर्ती अभियान के ज़रिए खाली पदों को भरने की योजना पर अभी FCI में समीक्षा और सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है.

प्रेसिडेंट ए. संपत ने उठाई थी आवाज़

एफसीआई कर्मचारी संघ के प्रेसिडेंट डॉ. ए. संपत का कहना था कि FCI बड़े पैमाने पर अनाज का रखरखाव करता है. देशभर में उसके हजारों गोदाम हैं. इन गोदामों में ही फसल के हिसाब से खरीदी कर उन्हें रखा जाता है. जैसे अभी गेहूं की खरीद चल रही है. किसान से खरीदे गए गेहूं को एफसीआई के गोदामों में रखा जा रहा है. पूरे साल इस तरह की कार्रवाई चलती रहती है.

इन्हीं गोदामों से फिर जरूरत के मुताबिक राज्यों में गेहूं-चावल भेजे जाते हैं. कहीं ट्रक से तो कहीं ट्रेन से अनाज की ढुलाई होती है. इस काम के लिए बड़ी संख्या में एफसीआई के कर्मचारी काम करते हैं. लेकिन मौजूदा वक्त में एफसीआई का अनाज ढुलाई का काम प्रभावित हो रहा है. लेकिन एफसीआई में खाली चल रहे 10 हजार पदों को भरकर स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट के काम को असान किया जाए. 

पुराने तो जा रहे, लेकिन नए नहीं आ रहे 

प्रेसिडेंट का कहना है कि दोनों ही वर्ग में पिछली बार 2017 और 2022 में भर्तियां हुईं थी. लेकिन उसके बाद कोई नई भर्ती नहीं की गई है. जबकि हर साल बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं. कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं, लेकिन उनकी जगह पर कोई नया कर्मचारी नहीं आ रहा है. जबकि डिमांड के हिसाब से एफसीआई में काम भी बढ़ गया है. ऐसे में हमे उम्मीद है कि सांसद की ओर से लिखे गए पत्र का गंभीरता के साथ संज्ञान लिया जाएगा.

जिसके बाद केंद्र सरकार और एफसीआई प्रबंधन जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे. संघ ने यह भी कहा कि समय पर भर्ती होने से न सिर्फ एफसीआई का कामकाज मजबूत होगा, बल्कि देशभर में एफसीआई की भर्ती प्रक्रिदया का इंतजार कर रहे लाखों युवा उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!