Poultry Feed: बरसात में घर पर बनाएं मुर्गे-मुर्गियों के लिए पोल्ट्री फीड, नहीं होगा खराब 

Poultry Feed: बरसात में घर पर बनाएं मुर्गे-मुर्गियों के लिए पोल्ट्री फीड, नहीं होगा खराब 

Poultry Feed पोल्ट्री फीड तैयार करने में दवाई और पोल्ट्री सप्लीपमेंट का इस्तेमाल किया जाता है. हर निर्माता के अपने उत्पाद की अलग-अलग डोज होती है. उनके द्वारा बतायी गयी डोज को सही प्रकार से मानना चाहिये. इसलिए घर पर पोल्ट्री फीड तैयार करते वक्त सावधानी जरूर बरतें. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jul 29, 2026,
  • Updated Jul 29, 2026, 9:00 AM IST

मुर्गे-मुर्गियों के लिए रोजाना फीड (दाना) जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि उन्हें फ्रेश फीड खि‍लाया जाए. क्योंकि अगर फीड जरा सा भी खराब हुआ तो फिर उसका उत्पादन पर असर दिखाई देना तय है. और तो और अगर फीड में नमी आ गई है तो फिर मुर्गियों की सेहत भी खराब हो सकती है. इसीलिए पोल्ट्री एक्सपर्ट खासतौर से बरसात के दिनों में घर पर ही पोल्ट्री फीड बनाने की सलाह देते हैं. खास ऐसे लोगों के लिए जिनके पास कम संख्या में मुर्गे-मुर्गी होते हैं. क्योंकि ताजा फीड खि‍लाने से उसमे नमी होने का खतरा कम हो जाता है. लेकिन इसके साथ ही एक्सपर्ट ये भी चेतावनी साफ शब्दों में देते हैं कि किसी भी हाल में फीड में इस्तेमाल होने वाले अनाज में नमी न हो.

अनाज को अच्छी तरह से सुखाकर ही फीड के लिए इस्तेमाल करें. एक्सपर्ट की मानें तो पोल्ट्री सेक्टर एक ऐसा कारोबार है जहां करीब 70 फीसद लागत सिर्फ फीड यानि दाने पर आती है. अंडे-चिकन के रेट से लेकर पोल्ट्री फार्मर का मुनाफा क्या होगा ये भी फीड ही तय करता है. अंडा देने वाली मुर्गी हो या चिकन के लिए पाला गया मुर्गा, सभी को दिनभर में दो से तीन बार फीड चाहिए होता है. 

फीड तैयार करते वक्त रखें ये ख्याल 

  • प्री स्टार्टर फीड 400 ग्राम, स्टार्टर पोल्ट्री फीड 1200 ग्राम वजन का होने तक और फिनिशर फीड पोल्ट्री ब्रॉयलर मुर्गे के बिक जाने तक देना चाहिए. 
  • पोल्ट्री फार्म पर हर प्रकार का स्टॉक एडवांस में होना बहुत जरूरी है.
  • पोल्ट्री फीड और फीड में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद सूखी जगह और धूप से दूर रखने चाहिये.
  • पोल्ट्री फीड को मिलाने के लिये अच्छे मिक्सर की मदद लेनी चाहिये. 
  • पोल्ट्री फीड की पिसाई अच्छे से होनी चाहिये, क्योंकि फीड के मोटे दाने पचने में परेशान करते हैं. 
  • पोल्ट्री फीड सही से मिलाना चाहिये. पोल्ट्री फीड में सभी उत्पाद और तेल पहले अलग से कुछ फीड में मिला लेने चाहियें, फिर उसे सारे फीड में मिलाना चाहिये.
  • पोल्ट्री फीड बनाते वक्त ये ध्यान रखें कि कोई भी सामान छूट ना जाये.
  • पोल्ट्री फीड में डाले जाने वाले प्रत्येक उत्पाद की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें.
  • प्रत्येक उत्पाद प्रतिष्ठित कंपनी का ही होना चाहिये.
  • सोयाबीन की खली, मक्का और तेल खरीदने से पहले गुणवत्ता की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिये. सोयाबीन की खली और मक्का हर तरह के फंगस से मुक्त और सूखा होना चाहिये. 
  • मक्का में नमी 14 फीसद से कम और सोयाबीन की खली में लगभग 11 फीसद तक ही हो है.
  • पोल्ट्री फार्म पर फीड इकट्ठा करने के दौरान ऐसी बोरियां इस्तेमाल न करें जो पहले दूसरे फार्म पर इस्तेमाल हो चुकी हों. 
  • फार्म पर फीड के लिए हमेशा नई बोरियां ही इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!