
बारिश के दौरान गाय-भैंस को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. यहां तक की संक्रमण भी हो जाता है. अगर एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है गाय-भैंस का दूध निकालना. क्योंकि बरसात के दौरान जब पशुपालक बिना साफ-सफाई का ख्याल रखे दूध निकालते हैं तो पशु संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं. और जैसे ही पशुपालक दूध निकालने में लापरवाही बरतते हैं तो पशुओं को थन समेत कई तरह की बीमारी हो जाती है. थनों में सूजन आने के साथ ही उसमे जख्म तक हो जाते हैं. जिसके चलते गाय-भैंस का दूध तक दूषित हो जाता है. एक्सपर्ट इस दौरान के दूध को इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं.
एक्सपर्ट का कहना है कि बरसात के दिनों में इस तरह की बीमारी की सबसे बड़ी वजह डेयरी मैनेजमेंट है. जब मैनेजमेंट के दौरान पशुओं की देखभाल में कुछ बातों की अनदेखी की जाती है तो दूध देने वाला पशु संक्रमण का शिकार हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि पशु का दूध दुहाने से पहले और बाद में साफ-सफाई से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल रखा जाए.
ये भी पढ़ें-
Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच
Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह