आजकल ज्यादातर पशुपालक जुलाई में भैंसों से बच्चा लेते हैं. इसे तय वक्त में बच्चा लेना भी कहते हैं. आने वाले बच्चे को वितरीत मौसम और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए ये तरीका अपनाया जाता है. इसके लिए पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान (एआई) की मदद से गाभिन कराया जाता है. प्रजनन के लिए जुलाई का महीना चुनने के पीछे भी कुछ खास वजह हैं. इस महीने में मई-जून जैसी गर्मी नहीं पड़ती है. बावजूद इसके एनिमल एक्सपर्ट जुलाई में प्रजनन के दौरान कई तरह की सर्तकता बरतने की सलाह भी देते हैं. क्योंकि जुलाई मॉनसून महीना.
मॉनसून का महीना भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है, लेकिन बारिश के साथ इस महीने में तमाम तरह की बीमारियां भी पशुओं पर अटैक करती हैं. इसलिए एक्सपर्ट की मानें तो जुलाई में भैंस के प्रसव के बाद उसके खानपान, उसके शेड का इंतजाम और दूसरे सामान्य प्रबंध में फौरन बदलाव करना चाहिए. खानपान भी बारिश को देखते हुए प्रसवकाल के बाद वाला शुरू करना चाहिए. प्रसव के 20 दिन बाद तक खासतौर पर भैंस और उसके बच्चे की अच्छे से देखभाल बहुत जरूरी है.
बच्चा होने से पहले कर लें ये इंतजाम
- प्रसव कक्ष में किसी भी तरह की गदंगी नहीं होनी चाहिए.
- प्रसव कक्ष की निचली सतह को समतल और साफ रखें.
- मुमकिन हो तो प्रसव कक्ष जमीन से थोड़ा ऊंचा हो.
- पशु और नवजात को बीमारियों से बचाने के उपाय जरूर अपनाएं.
- कक्ष में 10 फीसद फिनायल के घोल या फिर बुझे हुए चूने का इस्तेसमाल करें.
- गाय-भैंस अगर खड़ी अवस्था में बच्चा दे रही है तो जमीन पर साफ बिछावन बिछा लें.
- बिछावन के लिए सूखी घास या फिर गेंहू का भूसा, धान की पुआल ले सकते हैं.
भैंस की जेर के लिए अपनाएं ये उपाय
- प्रसव के बाद पांच-छह घंटे के अन्दर पशु को जेर डाल देनी चाहिए.
- पशु की सामान्य प्रसव क्रिया में 5 से 6 घंटे लगते हैं.
- जेर डालने में कभी-कभी 8 घंटे भी हो जाते हैं.
- अगर पशु आठ घंटे तक जेर न डाले तो मतलब जेर रुक रही है.
- जेर रुकने पर गुड़ 750 ग्राम, अजवाइन 60, सोंठ 15 और मेथी 15, सभी ग्राम में को एक लीटर पानी में मिलाकर दें. ये घोल दो बार तक दिया जा सकता है.
- जेर ना डालने पर बांस की हरी पत्ती को उबाल कर उसका काढ़ा भी दिया जा सकता है.
- अगर घरेलू उपाय काम ना करें तो पशु चिकित्सक की मदद लें.
- पशु चिकित्सक की सहायता से हाथ द्वारा जेर को गर्भाशय से बाहर निकाल दें.
- जेर को पशु चाटने या खाने न पाये, उसे दूर गड्ढे में दबा देना चाहिए.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!