
दूध-मीट, अंडे से लेकर मछली उत्पादन के मामले में भारत विश्व में एक खास स्थान पर है. जैसे दूध में पहले तो अंडा उत्पादन में दूसरे स्थान पर है. मीट उत्पादन के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है. लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में हम उतने ही पीछे हैं. ऐसा नहीं है कि दूसरे देश हमारे एनिमल प्रोडक्ट खरीदना नहीं चाहते हैं. वो मीट, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के चलते पीछे हट जाते हैं. एएमआर आज कोई एक-दो नहीं दुनियाभर के ज्यादातर देशों के लिए परेशानी बन चुकी है.
एएमआर ही वो बड़ी वजह है जिसके चलते भारत के एनिमल प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट मार्केट में जगह नहीं मिल पा रही है. हालांकि से निपटने के लिए केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुपालकों को जागरुक करने का काम कर रहा है. मंत्रालय ने टिप्स देते हुए कहा है कि हरे चारे की मदद से भी एएमआर के जोखिम को कम किया जा सकता है. अगर हरा चारा उगाने में पेस्टिसाइड और केमिकल का इस्तेमाल न के बराबर या बिल्कुल ही नहीं किया जाए तो ये बहुत ही फायदेमंद साबित होगा.
सीनियर साइंटिस्ट और फोडर एक्सपर्ट डॉ. वीके आरोही का कहना है कि नेचुरल फार्मिंग से एक हेक्टेयर में उगे हरे चारे को करीब 100 बकरियां खा लेती हैं. वहीं नेचुरल फार्मिंग से उगे हरे चारे का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे खाने के बाद जांच में बकरी के दूध और उसके मीट में दूषित तत्व नहीं पाए जाते हैं. क्योंकि आज होता ये है जो भी देश मीट खरीदता है तो वो एक्सपोर्ट के दौरान मीट की जांच कराता है. इसी जांच में जब मीट में कुछ दूषित तत्व पाए जाते हैं जो कैमिकल से उगे चारे की वजह से आ जाते हैं तो मीट के उस आर्डर को कैंसिल कर दिया जाता है. ऐसा ही दूध के साथ होता है. आजकल बाजार में ऑर्गनिक दूध की डिमांड है.
डॉ. आरोही ने बताया कि जीवा और बीजा अमृत से उगाय जाने के चलते नेचुरल फार्मिंग वाला चारा सस्ता पड़ता है. उत्पादन भी ज्यादा होता है. ये बकरियों की हैल्थ पर अच्छा असर डालता है. इस पर अभी और रिसर्च चल रही है. बकरी पालन के साथ चारा बेचकर भी मुनाफा कमाया जा सकता है. जब तक बकरी खुद से बाग, मैदान और जंगल में चर रही है तो उसका दूध 100 फीसद ऑर्गेनिक है. क्योंकि बकरी की आदत है कि वो अपने चारे को पेड़ और झाड़ी से खुद चुनकर खाती है. लेकिन जब हम फार्म या घर में पाली हुई बकरियों को बरसीम, चरी या और दूसरा हरा चारा देते हैं तो उसमे पेस्टीसाइट शामिल रहता है.
इसीलिए हम किसानों को नेचुरल फार्मिंग से चारा उगाने के बारे में बता रहे हैं. इसके लिए हमने जीवामृत और बीजामृत बनाया है. जीवामृत बनाने के लिए गुड़, बेसन और देशी गाय के गोबर-मूत्र में मिट्टी मिलाकर बनाया जा रहा है. यह सभी चीज मिलकर मिट्टी में पहले से मौजूद फ्रेंडली बैक्टीरिया को और बढ़ा देते हैं. इसी का फायदा चारे को मिलता है. इसे बनाने में बकरियों की मेंगनी का इस्ते माल करने पर भी रिसर्च चल रही है.
ये भी पढ़ें-
पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2
Milk Pouch: मिट्टी में मिल जाएगा दूध का खाली पाउच, मदर डेयरी की बड़ी पहल