बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी (Photo/PTI)उत्तर प्रदेश में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. आएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक 8 अक्टूबर यानी गुरुवार को यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है. चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि 8 अक्टूबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा.
लखनऊ के आमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, कौशांबी, बलिया, फतेहपुर, रायबरेली, मऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़ और मैनपुरी में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है. वहीं, लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश जारी है. सिंह ने बताया कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा. वहीं, बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 8 से 9 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं. इसके बाद 11 से 13 अक्टूबर के दौरान राज्य में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने और मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-
मॉनसून की विदाई के बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा हाल
यूपी में 12 अक्टूबर के बाद मिलेगा भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा, निर्देश जारी
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today