यूपी में Heatwave को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट! बांदा में तापमान पहुंचा 48.2°C, जानें 20 मई को कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में Heatwave को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट! बांदा में तापमान पहुंचा 48.2°C, जानें 20 मई को कैसा रहेगा मौसम?

Heatwave Red Alert in UP: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर, लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी समेत मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भीषण गर्मी का असर रहेगा. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है.

Advertisement
यूपी में Heatwave को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट! बांदा में तापमान पहुंचा 48.2°C, जानें 20 मई को कैसा रहेगा मौसम?यूपी में भीषण गर्मी और लू को लेकर गंभीर चेतावनी जारी हुई है

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 मई यानी बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में  भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा. गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन कर दिया है. झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, धूप में बिना जरूरत न निकलने की अपील की है.

इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

लखनऊ के आमौसी स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की दिनचर्या पर बड़ा असर डाल सकती हैं. 

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

इसके अलावा सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कांशीरामनगर, महामायानगर, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर,अलीगढ़ और गाजियाबाद जिले में हीट वेव और गर्म रातों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की उम्मीद

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर, लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी समेत मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भीषण गर्मी का असर रहेगा. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है. वहीं,वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर में तेज लू की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है.
 
अलर्ट मोड में स्वास्थ विभाग, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, धूप में बिना जरूरत न निकलने की अपील की है. इसके मद्देनजर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी मंडलीय, जिला, संयुक्त, शहरी एवं ग्रामीण चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में गर्मी से पीड़ितों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.

लू से बचाव के उपाय

-दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें.
-शरीर में पानी की कमी न होने दें
-लगातार पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करें.
-हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें तथा सिर को गमछे या टोपी से ढककर रखें.
-खाली पेट घर से बाहर न निकलें और ज्यादा तला-भुना व मसालेदार भोजन खाने से बचें.
-चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

126 दिन, 75 जिले, एक लाख से ज्यादा किसान, उत्तर प्रदेश में मिसाल बना Kisan karwan

Heatwave Alert: कई दिनाें तक परेशान करेगी लू, इन राज्‍यों में होगी बारिश, IMD ने किसानों के लिए जारी की सलाह

POST A COMMENT