दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, पंजाब-हरियाणा में लुढ़का पारा

दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, पंजाब-हरियाणा में लुढ़का पारा

शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड के कारण लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पंजाब के अन्य स्थानों के अलावा, अमृतसर में भी ठंड की स्थिति बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Advertisement
दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, पंजाब-हरियाणा में लुढ़का पाराRain in Delhi-NCR

भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड का आगमन हो चुका है. वहीं कुछ इलाकों में तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है. जिस वजह से बर्फबारी देखने को मिल रही है. खासकर उत्तर भारत और हिमालीय क्षेत्र में ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद जताई गई है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम बुलेटिन के अनुसार, पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को 361 की रीडिंग के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया.

क्या है AQI का गणित

शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, छाएगा घना कोहरा, जानें- आज का मौसम

पंजाब हरियाणा में लुढ़का पारा

शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड के कारण लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पंजाब के अन्य स्थानों के अलावा, अमृतसर में भी ठंड की स्थिति बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा में भी 6 डिग्री तापमान के साथ ठंडी रात महसूस की गई.

कई इलाकों में बनी है ठंड की स्थिति

फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी ठंडी रात रही, जहां उनका न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में भी ठंड की स्थिति बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ठंड की चपेट में ये इलाके

अंबाला, नारनौल और रोहतक भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

POST A COMMENT