बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में बढ़ रहा तापमान, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में बढ़ रहा तापमान, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं, चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण बंगाल और झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज देश के मौसम का हाल.

Advertisement
बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में बढ़ रहा तापमान, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हालबंगाल में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'दाना' का लैंडफॉल हो गया है. इसका असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में देखा जा रहा है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में तापमान चढ़ा हुआ है, लोगों को दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंडक का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज देश के मौसम का हाल.

बंगाल और झारखंड में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दाना’ असर शनिवार को भी देखने को मिल सकता है. बंगाल के कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार चक्रवात पर नजर रखे हुए थे.

ये भी पढ़ें:- यूपी में चक्रवाती तूफान दाना का असर, बारिश से आज बदलेगा मौसम! IMD का आया बड़ा अपडेट

बिहार के कुछ जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 अक्टूबर को पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है. शनिवार को पटना सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, पटना, अररिया, गोपालगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं.

बंगाल में 'दाना' का प्रभाव हुआ कम

पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश को छोड़कर, राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी में पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के दो तटीय जिलों से कोई बड़ी तबाही की खबर नहीं है. बता दें कि इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि वे राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

POST A COMMENT