कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी. (फाइल फोटो)IMD Weather Update: देशभर में कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी और उसके बाद कम होने की संभावना है. आईएम के मुताबिक, आज दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके 15 दिसंबर के आसपास कम दबाव वाला क्षेत्र बनने और अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटों की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
इसी के साथ आज देश के दक्षिण में आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंंका है.
दिल्ली और एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है. यहां तापमान बहुत नीचे दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, बीते दिन थोड़ी राहत रही, क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज इसके 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. प्रदूषण की स्थिति भी दिल्ली में बनी हुई है. आज यहां हल्का कोहरा छाया रहेगा.
ये भी पढ़ें - UP के 20 से ज्यादा जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी है. मौसम विभाग ने पंजाब में शीतलहर को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. साथ ही किसानों के लिए जमीनी पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है. ओडिशा और नॉॉर्थ-ईस्ट के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन में भी ठंड तेज है.
तमिलनाडु में 17 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 16 और 18 दिसंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, केरल में 17 और 18 दिसंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.
16 और 17 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13, 14, 16 और 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और 16 और 17 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today