Advertisement
Oyster Mushroom: नौकरी छोड़ शुरू किया ऑयस्टर मशरूम का स्टार्टअप, बने मिसाल, देखें Video

Oyster Mushroom: नौकरी छोड़ शुरू किया ऑयस्टर मशरूम का स्टार्टअप, बने मिसाल, देखें Video

खेती-किसानी और इससे जुड़े बिजनेस अब युवाओं को भी अपनी तरफ लुभा रहे हैं. युवा अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़कर एग्री प्रोडक्ड्स बना रहे हैं. इससे उनका बिजनेस बढ़ रहा है, साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे ही एक आंत्रप्रेन्योर हैं जयपुर के मानवीर सिंह. मानवीर पहले एक इंटरनेशनल कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे, लेकिन उन्होंने अपने स्टार्टअप के लिए नौकरी छोड़ दी. वे कहते हैं, “ हम ऑयस्टर मशरूम के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. कई तरह का मशरूम और इससे बने प्रोडक्ट का मेरा स्टार्टअप है.” मानवीर बताते हैं कि मैं एलजी कंपनी में मार्केटिंग विंग में नौकरी कर रहा था. मेरी पत्नी भी इंजीनियरिंग सेक्टर से हैं. हम दोनों ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए पहले अपनी नौकरी छोड़ी. फिर खुद मशरूम की पैदावार करना सीखा. वे बताते हैं, “2019 में मैंने अपना स्टार्टअप शुरू किया. नाम दिया अमृतत्व. 2019 से 2021 तक हम दोनों ने पहले मशरूम के बारे में पढ़ा और फिर इसे उगाना सीखा. इसके बाद हमने ड्राइ मशरूम को बाजार में उतारा.