पीएम किसान की 24वीं किस्त कल जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

पीएम किसान की 24वीं किस्त कल जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. एक क्लिक के साथ देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी. उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को 4482.19 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही यूपी के किसानों को अब तक मिली पीएम किसान सम्मान निधि की कुल राशि बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी.

Advertisement
पीएम किसान की 24वीं किस्त कल जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभयूपी के 2.24 करोड़ किसानों को मिलेगा PM Kisan का लाभ

केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने के लिए लगातार कदम उठा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. प्रधानमंत्री के एक क्लिक के साथ देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.

इस किस्त का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा. राज्य के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4482.19 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. सरकार का दावा है कि यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी, जिससे उन्हें कृषि कार्यों और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

तीन किस्तों में 6,000 रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि साल में तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल दिलाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इसके बाद से योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है.

वर्ष धनराशि (करोड़ रुपये में)
2018-19 2238.92
2019-20 11006.87
2020-21 14,432.14
2021-22 15,775.52
2022-23 12,454.32
2023-24 13,808.48
2024-25 15,594.74
2025-26 13727.85
2026-27 (अप्रैल-जुलाई) 4422.92
2026-27 (अगस्त-नवंबर) 4482.19
कुल 1,07,943.95 करोड़ रुपये

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 23वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 1,03,461.76 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. शुक्रवार को 4482.19 करोड़ रुपये की नई किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1,07,943.95 करोड़ रुपये हो जाएगा.

सरकार का मानना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें बुवाई, उर्वरक, बीज और अन्य कृषि जरूरतों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं.

गुजरात से जारी होगी पीएम किसान की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को बनासकांठा के भीलडी में राष्ट्रीय स्तर का "पीएम किसान उत्सव दिवस" मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री भीलडी से "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" की 24वीं किस्त जारी करेंगे. देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिलेगी.

POST A COMMENT