सरकार फ्री में दे रही है आम-अमरूद के पौधे और सब्सिडी पर उर्वरक, बस करना होगा यहां रजिस्ट्रेशन

सरकार फ्री में दे रही है आम-अमरूद के पौधे और सब्सिडी पर उर्वरक, बस करना होगा यहां रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश की सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा दे रही है. अगर आप भी आम और अमरूद की बागवानी करना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाकर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

Advertisement
सरकार फ्री में दे रही है आम-अमरूद के पौधे और सब्सिडी पर उर्वरक, बस करना होगा यहां रजिस्ट्रेशनमऊ के किसान करेंगे आम- अमरूद की खेती. (सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश में बागवानी की शुरुआत करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार आम और अमरूद की खेती करने वालों किसानों को बंपर सब्सिडी पर खाद दे रही है. सरकार का माना है कि किसान अगर बागवानी करते हैं, तो उनकी कमाई में बढ़ोतरी होगी. अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आम- अमरूद की खेती करना चाहते हैं, तो सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. बस इसके लिए आपको आवेदन करना होगा. इसके बाद आपको सब्सिडी पर उद्यान विभाग की तरफ से मुफ्त में आम- अमरूद के पौधे दिए जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश की सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा दे रही है. अगर आप भी आम और अमरूद की बागवानी करना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाकर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. जिला उद्यान विभाग के अधिकारी की माने तो राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर किसानों को मुफ्त में आम और अमरुद का बगीचा लगाने के लिए पौधे दिए जाएंगे. खास बात यह है कि ये पौधे उद्यान विभाग द्वारा वितरित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- धान के खेत में 1 साल तक बढ़ता रहता है यह खरपतवार, नियंत्रण के लिए इन 3 दवाओं का करें इस्तेमाल

ये किसान उठा सकते हैं सब्सिडी का लाभ

सबसे बड़ी बात यह है कि सभी किसान सब्सिडी का लाभ नहीं उठा सकते हैं. इसके लिए पात्र होना बहुत ही जरूरी है. रजिस्ट्रेशन सिर्फ वही किसान करा सकते हैं, जिनके पास अपनी खुद की जमीन हो. इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर उद्यान विभाग में जमा करना होगा. इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. फिलहाल, मऊ जिले के किसान आम और अमरूद की बागवानी शुरू कर सकते हैं.

15 हेक्टेयर में आम-अमरुद की खेती

दरअसल, उद्यान विभाग ने मऊ जिले में कुल 15 हेक्टेयर में आम और अमरूद का बागीचा लगाने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, अब तक कुल 12 हेक्टेयर तक के लिए किसान आवेदन पत्र जमा कर चुके हैं. खास बात यह है कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना के तहत एक किसान 2 हेक्टेयर से लेकर 4 हेक्टेयर तक बागवानी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  Rain Alert in UP: यूपी में आज से 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना

बरसात में करें बागवानी

आम और अमरूद की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग के कर्मचारियों की तरफ से तकनीकी जानकारियां भी दी जाएंगी. साथ ही किसानों को सब्सिडी पर उर्वरक भी दिया जाएगा. वहीं, जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि मॉनसून आने के बाद बरसात का मौसम बागवानी करने के लिए काफी अच्छा माना गया है, क्योंकि इस समय पौधों का ग्रोथ तेजी से होता है. इसलिए किसान आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं.

 

POST A COMMENT