यूपी में आवारा पशुओं की तादात रोकने की कोशिश, अब तक 75,006 स्ट्रीट डॉग की हुई नसबंदी

यूपी में आवारा पशुओं की तादात रोकने की कोशिश, अब तक 75,006 स्ट्रीट डॉग की हुई नसबंदी

UP News: एसपी गोयल ने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों के नामांकन का कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही नामित अधिकारियों,कर्मियों की आईडी बनवाकर भारत पशुधन ऐप पर डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने को कहा.

Advertisement
यूपी में आवारा पशुओं की तादात रोकने की कोशिश, अब तक 75,006 स्ट्रीट डॉग की हुई नसबंदीआवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पशुधन डिजिटल मिशन (NDLM) के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक में भारत पशुधन ऐप पर पशुधन के डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, स्ट्रीट डॉग पंजीकरण, एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 17 नगर निगमों में एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है. 1 अप्रैल से 15 सितम्बर, 2026 तक 75,006 कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण किया गया है.

पशुधन के डिजिटल रिकॉर्ड पर मंथन

मुख्य सचिव गोयल ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में पशुधन के डिजिटल रिकॉर्ड को अधिक व्यवस्थित, अद्यतन एवं प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन डिजिटल मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों में तेजी लाई जाए.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने लखनऊ में की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने लखनऊ में की समीक्षा बैठक

उन्होंने भारत पशुधन ऐप पर पशुधन संबंधी डेटा की शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण अपलोडिंग सुनिश्चित करने के साथ ही नोडल अधिकारियों की तैनाती और डेटा की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया.

पंचायतों में नोडल अधिकारियों की तैनाती

एसपी गोयल ने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों के नामांकन का कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही नामित अधिकारियों,कर्मियों की आईडी बनवाकर भारत पशुधन ऐप पर डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने को कहा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नोडल तंत्र के गठन के उपरांत आवारा पशुओं की मैपिंग का कार्य तत्काल शुरु कराया जाए.

पशुओं एवं स्ट्रीट डॉग की निगरानी 

मुख्य सचिव ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को समय से पूरा करने पर बल दिया. उन्होंने लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. गोयल ने प्रत्येक वार्ड में वार्ड लोकल नोडल अधिकारी (Ward Local Nodal Officer) नामित करने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि शहरी क्षेत्रों में पशुओं एवं स्ट्रीट डॉग से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी निगरानी एवं डेटा प्रबंधन सुनिश्चित हो सके.बैठक में अपर मुख्य सचिव, पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-

Clerodendrum Japonicum: पशुओं के घाव और सूजन में काम आता है ये पौधा, लंपी के बीच बढ़ी अहमियत 

जीविका दीदियों का कमाल, दूध कारोबार 16 करोड़ से बढ़कर 145 करोड़ के पार

POST A COMMENT