क्या पीएम किसान 23वीं किस्त अटक गई? घर बैठे देखें स्टेटस और जानें शिकायत का तरीका

क्या पीएम किसान 23वीं किस्त अटक गई? घर बैठे देखें स्टेटस और जानें शिकायत का तरीका

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे.

Advertisement
क्या पीएम किसान 23वीं किस्त अटक गई? घर बैठे देखें स्टेटस और जानें शिकायत का तरीकापीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है. पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान के 23वीं किस्त को DBT के जरिए जारी की है. इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. ऐसे में खरीफ सीजन से पहले इस किस्त के जारी होने से किसानों में खुशी का माहौल है. लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि किस्त चेक कैसे करें और अगर पैसे नहीं आए तो शिकायत कैसे दर्ज कराई जाए.

किस्त आने के बाद कैसे पाए संदेश

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजती है. इसके साथ ही बैंक की ओर से भी ट्रांजैक्शन मैसेज आता है. अगर आपको मैसेज नहीं मिला है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पैसे नहीं आए हैं. कभी-कभी बैंक अपडेट में देरी हो सकती है.

लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां Beneficiary List पर क्लिक करें.
  • अपने राज्य, जिले, उपजिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी.
  • अपनी सूची में नाम देखकर पता करें कि आप इस योजना के लिए योग्य हैं या नहीं.

कैसे देखें कि पैसा आया या नहीं?

किसान सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. इसके बाद Beneficiary Status विकल्प को चुनें. यहां अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Get Data पर क्लिक करें. कुछ ही समय में स्क्रीन पर आपके खाते की जानकारी दिखाई देगी, जिससे पता चल जाएगा कि पीएम किसान योजना की 223वीं किस्त आपके बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं.

अगर पैसे नहीं आया तो क्या करें?

  • अगर आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है, तो सबसे पहले यह चेक करें:
  • आपकी e-KYC पूरी है या नहीं
  • आपका आधार और बैंक खाता लिंक है या नहीं
  • भू-लेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा है या नहीं
  • अगर इनमें से कोई जानकारी पेंडिंग है, तो उसे तुरंत अपडेट करें.

रुकी हुई किस्त के लिए शिकायत कैसे करें

यदि सभी जानकारी सही होने के बाद भी पैसे नहीं आए हैं, तो आप शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए PM Kisan की वेबसाइट पर जाकर Know Your Status में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर देखें. वहीं, तकनीकी खराबी की शिकायत के लिए आप 011-24300661 या टोल-फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं. साथ ही आप अपनी समस्या की पूरी जानकारी इमेल pmkisan-ict@gov.in पर भेज सकते हैं. इस प्रक्रिया से आप आसानी से यह जान सकते हैं कि पैसे क्यों रुके हैं और किस तरीके से उन्हें प्राप्त किया जा सकता है.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलती है. वहीं, इस बार खरीफ सीजन की शुरुआत में 23वीं किस्त आने से किसानों को धान और खरीफ की फसलों की खेती में मदद मिलेगी. 

POST A COMMENT