किरोड़ी लाल मीणा का सनसनीखेज खुलासा, फसल बीमा योजना में इतने करोड़ का फर्जीवाड़ा

किरोड़ी लाल मीणा का सनसनीखेज खुलासा, फसल बीमा योजना में इतने करोड़ का फर्जीवाड़ा

सालासर चुरू राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार ​फिर बड़ा मामले को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने दावा किया है कि फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला हुआ है. जिसमें प्रदेश में बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काट दिया गया है.

Advertisement
किरोड़ी लाल मीणा का सनसनीखेज खुलासा, फसल बीमा योजना में इतने करोड़ का फर्जीवाड़ाकिरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा किसानों से जुड़े बड़े मामले को लेकर एक बार ​फिर चर्चा में हैं. दरअसल, चुरू जिले के सालासर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को फसल बीमा में बड़े घोटाले का खुलासा करने का दावा किया है. उर्वरक (खाद) फैक्ट्रियों में छापेमारी के मामले में सुर्खियों में रहे कृषि मंत्री अब सालासर के SBI बैंक पहुंचे, वहां जब फसल बीमा के कागज मांगे तो अधिकारी टालमटोल करते रहे. आखिरकार 2 घंटे के बाद किरोड़ी लाल मीणा बैंक से निकले और बैंक के मैनेजर जबाब नही दे पाए.

फसल बीमा में 1150 करोड़ का घोटाला

मंत्री किरोड़ी मीणा का आरोप है कि प्रदेश में बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काट दिया गया है. इस बीमे पर कुल 1150 करोड़ रुपये का क्लेम पारित किया गया है. ये बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC) रखने वाले किसानों का किया जाता है. कृषि मंत्री शुक्रवार को चूरू के सालासर की एसबीआई बैंक में पहुंचे थे. यहीं उन्होंने यह खुलासा किया. किरोड़ी लाल ने कहा कि इस बैंक शाखा में भी कुल 71 ऐसे फर्जी किसान के मामले हैं.

बैंक ने 71 फर्जी किसानों का काटा प्रीमियम 

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सालासर ब्रांच में 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका फसल बीमा प्रीमियम काटा गया है, जबकि वे वास्तव में किसान नहीं हैं. इनमें से कई लोग गजनेर तहसील के बताए जा रहे हैं. मीणा ने जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि ये किसान अस्तित्व में ही नहीं हैं. इन किसानों का बीमा एआईसी (AIC) कंपनी द्वारा किया गया है.

किसान और पिता का एक ही नाम 

कृषि मंत्री ने कहा कि इन सूचियों में किसानों और उनके पिता के नाम समान पाए गए हैं. इन व्यक्तियों के पास न तो कोई जमाबंदी है और न ही कोई खसरा नंबर दर्ज है. वहीं, सालासर ब्रांच में इन 71 किसानों को 12-12 लाख रुपये, यानी कुल 9 करोड़ रुपये मिलने थे, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी.  किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने बैंक मैनेजर से फसल बीमा से संबंधित सूचियां मांगी है, लेकिन अभी तक मैनेजर ने कोई लिस्ट नहीं दी है. वहीं, मामले पर ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. (राकेश गुर्जर की रिपोर्ट)

POST A COMMENT