MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, गेहूं बेचने के लिए ऐसे करें e-Uparjan रजिस्ट्रेशन

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, गेहूं बेचने के लिए ऐसे करें e-Uparjan रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश में गेहूं को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों को E-Uparjan पोर्टल पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने MSP 2,585 रुपये के साथ 15 रुपये बोनस जोड़कर कुल 2,600 रुपये प्रति क्विंटल खरीद मूल्य तय किया है. भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा.

Advertisement
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, गेहूं बेचने के लिए ऐसे करें e-Uparjan रजिस्ट्रेशनगेहूं खरीदी रजिस्‍ट्रेश से जुड़ी जरूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद का रजिस्ट्रेशन जारी है. जो किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसका रजिस्ट्रेशन e-Uparjan पोर्टल पर होगा. इसके लिए सरकार ने e-Uparjan योजना शुरू की है जिसे राज्य के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है. 

मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने कहा है कि e-Uparjan Application के द्वारा पूरे राज्य को कवर करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के अनाज (गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर, सरसों आदि) की मॉनिटरिंग की जाती है. इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से मध्य प्रदेश के जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज बेचना चाहते हैं, वे किसान MP-euparjan Application के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

किसे मिलेगा e-Uparjan योजना का लाभ?

  • e-Uparjan योजना का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते हैं
  • e-Uparjan पोर्टल के माध्यम से किसान घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल से आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • e-Uparjan पोर्टल पर किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग की जाती है.
  • किसान को रजिस्ट्रेशन और खरीदी के बाद पावती पर्ची भी दी जाएगी.
  • किसान को भुगतान राशि सीधे उसके आधार लिंक्ड बैंक खाता में जमा की जाती है.

e-Uparjan Process में क्या करें?

E-Uparjan की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण आते हैं जिसमें किसान रजिस्ट्रेशन, किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग, अनाज खरीदी, परिवहन, संग्रहण और भुगतान करने जैसी आदि प्रक्रिया शामिल है.

e-Uparjan ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग
  • उपार्जन केंद्र से किसान की खरीदी
  • विक्रय किए गए अनाज का परिवहन
  • परिवहन किए गए अनाज का गोदाम में कलेक्शन
  • किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान

किसानों को इतना मिलेगा गेहूं का भाव

मध्य प्रदेश सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 से पहले किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है, जिसमें गेहूं की खरीद कीमत 2,600 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के बांदा में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान यह घोषणा की.

केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. राज्य सरकार 15 रुपये प्रति क्विंटल का एक्स्ट्रा बोनस देगी, जिससे कुल खरीद कीमत 2,600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी.

पिछले सीजन का बोनस ज्यादा था

पिछले मार्केटिंग सीजन में, राज्य ने 2,425 रुपये के MSP पर 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया था, जिससे किसानों को काफी मदद मिली थी. हालांकि इस बार बोनस की रकम कम है, लेकिन सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि कुल खरीद कीमत स्थिर रहेगी और खरीद का काम आसानी से चलेगा.

POST A COMMENT