हरियाणा में बागवानी विभाग का 5-दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग प्रोग्रामहरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को आधुनिक खेती और वैज्ञानिक तरीकों से जोड़ने के लिए दो बड़े अभियानों की घोषणा की है. एक ओर जहां गन्ना किसानों को कृषि मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों का लाभ दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बागवानी विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवंबर माह में 5 दिवसीय फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
'गन्ना पर प्रौद्योगिकी मिशन' (गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना) के तहत वर्ष 2026-27 के दौरान गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है.
उपलब्ध उपकरण की बात करें तो पावर ऑपरेटेड गन्ना सेट उपचार उपकरण, पावर वीडर (5 से 7.5 BHP), गन्ना रटून प्रबंधक, चौड़ी पंक्ति वाला रिजुर, रोटावेटर (4 फीट), ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर/चिसलर, गन्ना कटर/प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर दिए जाएंगे.
इच्छुक किसान 31 अक्टूबर 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा नवंबर महीने में विभिन्न विषयों पर पांच दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी.
चयनित परीक्षार्थियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क होगी, और बस का किराया DBT (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से खाते में दिया जाएगा.
न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य है. चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा.
जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड शामिल हैं,
फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडीशन: 2 से 6 नवंबर 2026 (40 सीटें), रजिस्ट्रेशन: 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक.
नर्सरी मैनेजमेंट (HHN रूल्स-2026): 2 से 6 नवंबर 2026 (20 सीटें), रजिस्ट्रेशन: 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक.
सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती (पॉली हाउस): 23 से 27 नवंबर 2026 (40 सीटें), रजिस्ट्रेशन: 27 अक्टूबर से 22 नवंबर तक.
फल उत्पादन तकनीक: 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 (40 सीटें), रजिस्ट्रेशन: 27 अक्टूबर से 22 नवंबर तक.
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://kaushal.hortharyana.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी सहायता के लिए किसान मोबाइल नंबर 8570077877 या टोल-फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क कर सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today