विधायक आवास के बाहर किसानों ने दिया धरना, SKM ने राज्‍य-केंद्र सरकार पर लगाया दमन का आरोप

विधायक आवास के बाहर किसानों ने दिया धरना, SKM ने राज्‍य-केंद्र सरकार पर लगाया दमन का आरोप

मोगा में विधायक के घर के बाहर किसानों ने धरना दिया. संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य और केंद्र सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए नए कानूनों को किसान-मजदूर विरोधी बताया. नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा.

Advertisement
विधायक आवास के बाहर किसानों ने दिया धरना, SKM ने राज्‍य-केंद्र सरकार पर लगाया दमन का आरोपकिसानों ने विधायक आवास के बाहर दिया धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पंजाब के कई जिलों में किसान नेताओं ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों-विधायकों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के निवास के बाहर जोरदार धरना दिया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुए.

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता इकबाल सिंह और बलोर सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं. 

बठिंडा की घटना का किया जिक्र

उन्होंने हाल ही में बठिंडा के जियोन्द गांव में किसानों पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पत्थरबाजी और आंसू गैस का इस्तेमाल किसानों को डराने और आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है.

दोनों सरकारों पर लगाया दमन का आरोप

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली बॉर्डर पर लाठीचार्ज कर रही है, वहीं पंजाब सरकार भी किसानों के प्रति सख्ती अपना रही है. उन्‍होनें  कहा कि दोनों सरकारें मिलकर किसानों को उनके अधिकारों की मांग से रोकना चाहती हैं.

नए कानूनों और ट्रेड डील का विरोध

धरने के दौरान बिजली संशोधन बिल 2025, बीज बिल 2025, 29 श्रम कानूनों की जगह चार लेबर कोड लागू करने की तैयारी, मनरेगा कानून में संभावित बदलाव और अमेरिका के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को किसान और मजदूर विरोधी बताया गया.

किसान नेताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली की तर्ज पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा. साथ ही उन्होंने साफ किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा. 

POST A COMMENT