कर्नाटक में सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; रखीं 6 बड़ी मांगें  

कर्नाटक में सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; रखीं 6 बड़ी मांगें  

कर्नाटक में सूखे के चलते किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य के लिए ₹3,705 करोड़ की राहत राशि मांगी है. उन्होंने केंद्र से 6 मांगें भी रखी हैं.

Advertisement
कर्नाटक में सूखे का संकट, खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; रखीं 6 बड़ी मांगें  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कर्नाटक में पड़े भीषण सूखे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और तुरंत मदद की मांग की है. खड़गे ने बताया कि कर्नाटक हाल के सालों के सबसे गंभीर सूखे का सामना कर रहा है, जहां सितंबर तक 58 फीसदी कम बारिश की गई है. इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है और लाखों किसान संकट में हैं. खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 18,748.23 करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान के मुकाबले कर्नाटक ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ फ्रेमवर्क के तहत 3,705.30 करोड़ रुपये की मदद मांगी है. साथ ही खड़गे ने अपनी पत्र में पीएम मोदी से 6 खास मांगें भी रखी हैं.

खड़गे की PM मोदी से 6 मांगें

  • कल्याणा कर्नाटक में सूखे के नुकसान का मौके पर जाकर सत्यापन करने के लिए तुरंत एक सेंट्रल टीम भेजी जानी चाहिए.
  • एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के नियमों के तहत कर्नाटक की मांगी गई 3,705.30 करोड़ रुपये की पूरी राशि बिना किसी मनमानी कटौती के मंजूर और रिलीज की जाए.
  • छोटे और सीमांत किसानों की सुरक्षा के लिए इनपुट सब्सिडी की गणना 2015-16 के पुराने एग्रीकल्चर सेंसस के बजाय कर्नाटक के अपडेटेड भूमि लैंड रिकॉर्ड्स के आधार पर की जाए, ताकि कोई भी योग्य किसान बाहर न छूटे.
  • ग्राउंड ट्रुथिंग से गुजर रहे 11 अतिरिक्त तालुकों और अन्य सभी पात्र तालुकों को सेंट्रल मदद के लिए लगातार सूखे की घटना का हिस्सा माना जाए.
  • कावेरी और हाइडेल कैचमेंट में जलाशयों के ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर को देखते हुए पीने के पानी की सुरक्षा और वैकल्पिक पावर की लागत के लिए सहायता बढ़ाई जाए.

खड़गे ने अमित शाह को भी भेजी चिट्ठी

खड़गे ने कहा कि सूखे से राहत देना एक मानवीय जरूरत है. इसे केंद्र और राज्य के बीच राजनीतिक मतभेदों से अलग रखकर देखा जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार तेजी और संवेदनशीलता के साथ कर्नाटक को समय पर मदद देगी. इससे सूखे से प्रभावित लोगों को भोजन, चारा, पानी और आजीविका से जुड़ी जरूरी मदद मिल सकेगी. खड़गे ने बताया कि उन्होंने इसी मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी भेजी है.

POST A COMMENT