
अगर आप होम गार्डनिंग करते हैं या इसकी शुरूआत करने जा रहे हैं तो आप जैविक (ऑर्गेनिक) तरीके से भी फल-सब्जी उगा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. इसके लिए आप घर पर खुद ही खाद बना सकते हैं. Photo Credit- Pexels

आज हम आपको घरेलू वेस्ट से बनने वाली 4 जैविक खाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप होम गार्डनिंग में पौधाें और पेड़ों के विकास के लिए कर सकते हैं. Photo Credit- Pexels

किचन वेस्ट से बनी खाद से भी आपके पौधों को अच्छा पोषण मिल सकता है. इसके लिए फल-सब्जी के छिलकों को एक बर्तन में इकट्ठा कर लें और अनुमान के मुताबिक उतने ही वजन में गोबर मिलाएं. इसके बाद इसमें दोगुनी मात्रा में पानी मिलाकर बर्तन को छांव में रख दें. इसके बाद प्रतिदिन एक डंडे या छड़ी की सहायता से घोल को 5 मिनट मिक्स करें. करीब 10 दिन में आप की जैविक खाद बनकर तैयार हो जाएगी. Photo Credit- Pexels

कोकोपीट से बनी खाद भी पौधों की सेहत के लिए काफी अच्छी होती है. यह नारियल के छिलकों से बनाई जाती है, जो पोषण से भरपूर होती है. कोकोपीट खाद बनाने के लिए नारियल के छिलके इकट्ठे कर टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इन्हें मिक्सर ग्राइंडर से पीसकर पाउडर बना लें. अगली स्टेप में पाउडर की मात्रा के समान पानी डाल कर इसे 24 घंटे तक गलने के लिए छोड़ दें. बाद में इसे निचोड़ लें और पौधों में खाद की तरह इस्तेमाल करें. Photo Credit- Pexels

बहुत से लोग चाय बनाने के बाद इसकी पत्ती को फेंक देते हैं, लेकिन इससे भी खाद बनाई जा सकती है. चाय पत्ती से खाद बनाने के लिए चाय बनाने के बाद बची वेस्ट पत्ती को पत्ती को पानी से धो ले. ऐसा करने से इसमें मौजूद दूध और चीनी साफ हो जाएगी. अब इसे 2 दिन तेज धूप में सुखा लें और बाद में खाद की तरह इस्तेमाल करें. मिट्टी में डाली गई दो चम्मच चायपत्ती भी पोषण देकर पौधों के विकास में मदद करेगी. Photo Credit- Pexels

गोबर की खाद के बारे में तो लोगों ने खूब सुन रखा है, लेकिन इससे सही तरीके से खाद बनाने का तरीका ज्यादतर लोग नहीं जानते. गोबर से खाद बनाने के लिए 5 किलो गोबर, 5 किलो गोमूत्र, आधा किलो बेसन और आधा किलो गुड़ को एक मटके में स्टोर कर लें. इसके बाद इसमें 5 लीटर पानी मिलाएं और हर दिन इसे डंडे की मदद से घोल को मिक्स करते रहें. 8 दिन में खाद बनकर तैयार हो जाएगी. Photo Credit- Pexels

Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today