
हरी मिर्च के बिना व्यंजनों का स्वाद अधूरा होता है. हरी मिर्च अपने तीखे पन के लिए जानी जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक पहुंचता है मिर्च. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट-

खाने का जायका बढ़ाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. हरी मिर्च की खासियत सिर्फ तीखेपन के लिए ही नहीं बल्कि कई वैज्ञानिक शोध में इसके औषधीय गुणों की भी पुष्टि हुई है.

भारत में सबसे अधिक मिर्च का उत्पादन आंध्र प्रदेश में होता है. यानी मिर्च उत्पादन के मामले में ये राज्य सबसे आगे है. यहां के किसान हर साल बंपर मिर्च का उत्पादन करते हैं. देश के कुल मिर्च उत्पादन में आंध्र प्रदेश का अकेले का 37.35 फीसदी का योगदान है.

मिर्च एक नकदी फसल है. इसकी खेती से अधिक लाभ कमाया जा सकता है. इसलिए ओडिशा के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं. इसी वजह से उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर तेलंगाना है. देश के कुल मिर्च उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 23.11 फीसदी है.

अगर स्वास्थ्य के दृटि से देखा जाए तो मिर्च का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए और फास्फोरस होता है. वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर मध्य प्रदेश का है. यहां मिर्च का 15.83 फीसदी उत्पादन होता है.

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मिर्च के पैदावार में चौथे स्थान पर कर्नाटक है. यहां हर साल किसान 9.85 फीसदी मिर्च का उत्पादन करते हैं. वहीं ये चार राज्य मिलकर 85 फीसदी मिर्च का उत्पादन करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today