Sugarcane : गन्ने में यूपी का डंका, बंद मिलों के दर्द से नंबर-1 की शान तक

Sugarcane : गन्ने में यूपी का डंका, बंद मिलों के दर्द से नंबर-1 की शान तक

यूपी सरकार का कहना है गन्ना किसानों को 3.23 लाख करोड़ रुपये का शानदार पेमेंट किया है और गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करके उनकी आमदनी बढ़ाई है. पुरानी सरकारों के समय बंद हुई मिलों के उलट, आज यूपी में 122 चीनी मिलें शान से चल रही हैं. साथ ही, गन्ने से एथेनॉल बनाकर यूपी देश का नंबर-1 राज्य बन गया है इस नई तकनीक से घाटे वाली मिलें भी मुनाफे में आ गई हैं, जिससे किसानों की ज़िंदगी खुशहाल हुई है और सूबे की अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत बनी है.

Advertisement
Sugarcane : गन्ने में यूपी का डंका, बंद मिलों के दर्द से नंबर-1 की शान तकगन्ना उत्पादन में यूपी नंबर-1

उत्तर प्रदेश की मिट्टी में गन्ने की मिठास घुली हुई है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस बड़े सूबे में तकरीबन 27-28 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर गन्ने की खेती होती है, और करीब 50 लाख किसानों की रोज़ी-रोटी और ज़िंदगी इसी फसल से जुड़ी हुई है. य़ोगी सरकार कहना है कि पहले की सरकार दौर में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उन्हें अपनी ही फसल का पैसा सालों-साल नहीं मिलता था. मिलों पर बकाया रकम का पहाड़ खड़ा हो जाता था, पर्ची सिस्टम में भयंकर धांधली होती थी, कई मिलें दिवालिया हो रही थीं,और किसानों को अपने हक़ के पैसों के लिए सड़कों पर उतरकर धरने देने पड़ते थे. लेकिन आज हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े गर्व के साथ ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश अब चीनी, गन्ना और एथेनॉल के उत्पादन में पूरे हिंदुस्तान में नंबर वन राज्य बन गया है. यह कोई रातों-रात हुआ चमत्कार नहीं है, बल्कि  सरकार की उन बेहतरीन पॉलिसियों का नतीजा है, जिन्होंने गन्ना किसानों की तकलीफों को समझा और इस सेक्टर को नई ज़िंदगी दी.

रिकॉर्ड 3.23 लाख करोड़ का पेमेंट

किसी भी किसान के लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन वह होता है, जब उसकी खून-पसीने की कमाई सही वक्त पर उसके हाथ में आ जाए। सरकार ने इस बात को गहराई से समझा और गन्ने का पेमेंट सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शी बना दिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि मौजूदा सरकार ने अब तक गन्ना किसानों को पूरे 3.23 लाख करोड़ रुपये का शानदार और ऐतिहासिक पेमेंट किया है. यह कोई मामूली रकम नहीं है, बल्कि यह वह पैसा है जिसने सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचकर उनकी ज़िंदगी को खुशहाल बनाया है. सिर्फ इतना ही नहीं, किसानों के चेहरे पर और बड़ी मुस्कान लाने के लिए सरकार ने गन्ने का रेट भी बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. सही वक्त पर पेमेंट मिलने और फसल का ज़्यादा दाम मिलने से किसानों की आमदनी में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है. जो किसान कभी कर्ज के बोझ तले दबा रहता था, आज वह आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहा है .

बंद मिलों के खुले ताले, चल रहीं 122 चीनी मिलें

मुख्य मंत्री योगी का कहना है अगर हम पुराने वक्त पर नज़र डालें, तो पिछली सरकारों के राज में यूपी की चीनी मिलों का हाल बहुत ही खस्ता  था. उस दौर में किसानों की परवाह किए बिना 29 चीनी मिलों पर हमेशा के लिए ताला लगा दिया गया था. हद तो तब हो गई जब 21 मिलों औने-पौने दामों पर बेच दिया गया. इससे लाखों किसानों की रोज़ी-रोटी छिन गई थी. लेकिन मौजूदा सरकार ने इस डूबती हुई इंडस्ट्री में सचमुच एक नई जान फूंक दी है. सीएम योगी ने साफ लफ़्ज़ों में याद दिलाया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें पूरी कामयाबी और शान के साथ चल रही हैं. उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि अगर खुदा न खास्ता पिछली सरकारें आज भी सत्ता में बैठी होतीं, तो यूपी की पूरी चीनी इंडस्ट्री अब तक पूरी तरह से तबाह होकर बंद हो चुकी होती. आज नई और चालू मिलों की वजह से किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता है.

एथेनॉल ने बदली सूबे की किस्मत

आज की दुनिया में तरक्की का मतलब सिर्फ पुरानी चीजों पर टिके रहना नहीं है, बल्कि नई तकनीक को अपनाना भी है. यूपी सरकार ने गन्ने को सिर्फ चीनी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इससे एथेनॉल बनाने की भी बड़े पैमाने पर शुरुआत की. इस दूरदर्शी  कदम ने पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी है. आज यूपी हिंदुस्तान का सबसे बड़ा एथेनॉल पैदा करने वाला सूबा बन चुका है. एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया जाता है, जिससे ईंधन की ज़रूरतें भी पूरी होती हैं. चीनी, गन्ना और एथेनॉल के इस शानदार कॉम्बिनेशन ने गन्ने की पूरी इकॉनमी  को एक नई ताकत और रफ्तार दी है. इसी वजह से जो मिलें कभी घाटे का रोना रोती थीं, वे आज मुनाफे में चल रही हैं. इस मुनाफे का सीधा फायदा किसानों को हो रहा है.

 

POST A COMMENT