सांची दूध डेयरी ने बाजार में उतारे शुगर फ्री 4 नए प्रोडक्ट, फोटो: twitterदूध से बनने वाली चीजें सभी को पसंद आती हैं.चाय से लेकर स्वादिष्ट पकवानों में इसका भरपूर उपयोग होता है. लेकिन, कई बार लोगों को अपने मनमुताबिक खाने को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दूध से बनी मीठी चीजों को न कहना पड़ता है. सांची दूध डेयरी ने ऐसे लोगों को देखते हुए 4 नए शुगर फ्री प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं. सांची दूध डेयरी के प्रबंध संचालक का कहना है कि ऐसा उन्होंने जनता की मांग को देखते हुए किया है. इसमें जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोषक गुणों से भरपूर चीजें शामिल की गई हैं.
सांची दूध डेयरी के नए प्रोडक्ट को जानने से पहले सांची दूध डेयरी के बारे में जानते हैं. आपको बता दें यह मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध राज्य स्तरीय दूध डेयरी है, इसकी शुरुआत 1956 में पशु पालकों और दूध उत्पादन करने वालों के हितों की सुरक्षा के लिए की गई थी इसका मुख्यालय भोपाल में है.
ये भी पढ़ें हाजीपुर में केले के पौधा से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, रेशे से मिल रहा रोजगार
सांची दूध डेयरी ने दूध से बनने वाली स्वादिष्ट चीजों को शुगर फ्री कर एक बार फिर बाजार में उतारा है, जिसमें से कोल्ड कॉफी, मिष्ठी दोई, श्रीखंड लाइट और शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क शामिल हैं.
MPCDF के प्रबंध संचालक तरुण राठी ने बताया कि ये चार नए आयटम जनता की मांग को देखते हुए बाजार में उतारे गए हैं, इसमें जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोषक गुणों को ध्यान में रखा गया है. आइए इनके पोषक गुणों की बात करते हैं.
पशुपालन विभाग मध्यप्रदेश के अनुसार सांची दूध डेयरी की तरफ से उतारे गए मिष्ठी दोई के प्रति 100 ग्राम में 121 कैलोरी ऊर्जा, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन, और 4.5 प्रतिशत फैट होता है.मिष्ठी दोई दूध से बने स्वादिष्ट पकवानों में गिना जाता है. मीठा होने की वजह से कई बार लोग इसे खाने से बचते थे सांची ने इसे शुगर फ्री कर बाजार में उतारा है.
कोल्ड कॉफी आज कल की पार्टियों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पेय पदार्थों में है. सांची के इस नए कोल्ड कॉफी के प्रति 100 ग्राम की बात करें तो 75 कैलोरी, 3.5 प्रतिशत प्रोटीन और 1.7 प्रतिशत फैट होता है. साथ ही यह शुगर फ्री भी है जो लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.
श्रीखंड बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है कोल्ड कॉफी और मिष्ठी दोई की तरह शुगर फ्री श्रीखंड भी बाजार में उतारे गए हैं जिसके प्रति 100 ग्राम में 253 प्रतिशत कैलोरी 8 प्रतिशत प्रोटीन और 11 प्रतिशत फैट होता है.
दूध पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. कई बार डॉक्टर्स भी दूध पीने की सलाह देते हैं. सांची दूध डेयरी के शुगर फ्री फ्लेवर्ड मिल्क की बात करें तो इसके प्रति 100 ग्राम 47 कैलोरी 3.5 प्रतिशत प्रोटीन और 1.7 प्रतिशत फैट पाया जाता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today