Haryana News: चीनी मिल बंद होने से गन्ने की खरीद ठप, डीसी दफ्तर के सामने किसानों ने दिया धरना

Haryana News: चीनी मिल बंद होने से गन्ने की खरीद ठप, डीसी दफ्तर के सामने किसानों ने दिया धरना

गन्ना किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द शुगर मिल में गन्ने की खरीद शुरू की जाए. किसानों का आरोप है कि आए दिन और सीजन में शुगर मिल में खरीद में कमी आती रहती है. दूसरी ओर मिल का कहना है कि बॉयलर में खराबी आने से शुगर मिल बंद है जिससे गन्ने की खरीद रुकी है.

Advertisement
Haryana News: चीनी मिल बंद होने से गन्ने की खरीद ठप, डीसी दफ्तर के सामने किसानों ने दिया धरनाSugarcane procurement halted due to closure of sugar mill

हरियाणा के रोहतक शुगर मिल में पिछले पांच दिनों से गन्ना खरीद बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट गया है. गन्ना किसान शुगर मिल बंद होने से नाराज होकर डीसी आवास पर धरने पर बैठ गए हैं. किसानों का कहना है कि अभी गन्ने का सीजन चल रहा है और मिल गन्ना खरीद से मना कर रही है. ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना देकर मांग की है कि गन्ना खरीद शुरू की जाए, अन्यथा वे विरोध प्रदर्शन को तेज करेंगे.

गन्ने की खरीदी में आई रुकावट!

गन्ना किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द शुगर मिल में गन्ने की खरीद शुरू की जाए. किसानों का आरोप है कि आए दिन और सीजन में शुगर मिल में खरीद में कमी आती रहती है. दूसरी ओर मिल का कहना है कि बॉयलर में खराबी आने से शुगर मिल बंद है जिससे गन्ने की खरीद रुकी है. पेराई सत्र के बीच रोहतक की शुगर मील पिछले पांच दिनों से बंद पड़ी हुई है. मंगलवार को बंद का सातवां दिन रहा जिसके कारण गन्ना किसानों का सब्र का बांध टूट गया. किसानों ने शुगर मिल के बाहर प्रदर्शन किया मगर शुगर मील के एमडी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि मिल कब शुरू होगी और गन्ने की खरीद कब शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ RLD का सड़क पर हल्ला बोल, गन्ने और आलू के रेट को लेकर की ये बड़ी मांग

शुगर मील बंद होने से किसान परेशान

किसान शुगर मिल में रोहतक जिले से ही नहीं, झज्जर और दादरी,भिवानी से भी गन्ना ले कर आते हैं. मगर शुगर मील बंद होने से किसान काफी परेशान हैं. हर साल पेराई सीजन में रोहतक शुगर मिल में कोई न कोई खराबी आती रहती है. किसान शुगर मिल शुरू कराने के लिए डीसी आवास पर पहुंचे और वहीं पर धरना दे दिया. डीसी रोहतक ने किसानों को जल्द शुगर मिल शुरू करवाने का आश्वासन दिया.

पांच दिनों से शुगर मिल का बॉयलर ठप

इस पूरे मामले में किसान नेता प्रीत सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों से शुगर मिल का बॉयलर खराब होने का हवाला दिया जा रहा है. गन्ने के किसान काफी परेशान हैं. किसान अपना गन्ना ले आए हैं, यहीं पर पांच दिन से रुके हुए हैं और खेत में गन्ना की कटाई बंद पड़ी है. शुगर मिल बंद होने से सभी गन्ना किसान डीसी आवास पर पहुंचे हैं. प्रीत सिंह ने कहा कि जिला उपायुक्त से मांग है कि जल्द यह शुगर मिल शुरू करवाई जाए.

जल्द ठीक किया जा रहा शुगर मिल 

वहीं जिला उपायुक्त अजय कुमार ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि पिछले पांच दिन से शुगर मिल बंद है क्योंकि शुगर मिल तकनीकी खराबी के कारण उसकी साफ सफाई भी करवाई जा रही है. इसे जल्द ठीक किया जा रहा है.

गन्ना खरीद में देरी का मामला केवल हरियाणा में नहीं है बल्कि पंजाब में भी किसान विरोध कर रहे हैं. संगरूर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की घटना सामने आई थी जहां किसान गन्ने के उचित रेट और मिलों द्वारा गन्ने की खरीद को लेकर मांग उठाई गई. किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया.

POST A COMMENT