Fisheries: देश को साल 2022-23 में सीफूड में सूखा झींगा के निर्यात से सबसे ज्यादा कमाई

Fisheries: देश को साल 2022-23 में सीफूड में सूखा झींगा के निर्यात से सबसे ज्यादा कमाई

सी फूड निर्यात के मामले में साल, 2022-23 में सूखा झींगा प्रमुख निर्यात वस्तु है. सूखा झींगा मात्रा और राजस्व दोनों के मामले में शीर्ष पर है. इसके मुख्य आयातक देश संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं.

Advertisement
Fisheries: देश को साल 2022-23 में सीफूड में सूखा झींगा के निर्यात से सबसे ज्यादा कमाईदेश को सूखा झींगा के निर्यात से सबसे ज्यादा राजस्व

समुद्री खाद्य उत्पादों ( सी फूड)  निर्यात के मामले में साल, 2022-23 में सूखा झींगा प्रमुख निर्यात वस्तु है. सूखा झींगा मात्रा और राजस्व दोनों के मामले में शीर्ष पर है. इसके मुख्य आयातक देश संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं .वित्तीय वर्ष 2022-23 में 43.135 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 7.11 लाख टन सूखे झींगे का निर्यात किया गया है. इस तरह में देश को साल 2022-23 में सीफूड में सूखा झींगा से  सबसे ज्यादा कमाई  हुई है. ये जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय  भारत सरकार माध्यम से दी गई है .

सुखे झींगे का अमेरिका सबसे बडा बाजार

सीफूड  निर्यात के मामले में सूखे झींगा ने सबसे महत्वपूर्ण वस्तु के रूप में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है.पिछले साल के मुकाबले इस साल कमाई के मामले में 1.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के सूखे झींगा का सबसे बड़ा बाजार है,जहां 2.75 लाख टन से अधिक का निर्यात किया गया है. इसके बाद चीन 14.5 लाख टन निर्यात किया गया इसके  यूरोपीय संघ 95,377 हजार टन, और दक्षिण पूर्व एशिया 65.466 हजार टन, जापान 40.975 हजार टन का निर्यात किया गया है

सीफूड से 63.969 हजार करोड़ का राजस्व

साल 2022-23 में भारत ने 63.969 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 17.35 लाख टन  सीफूड का निर्यात किया गया है. यह अब तक का सर्वाधिक समुद्री खाद्य निर्यात है. इस प्रकार पिछले साल  की तुलना में इस साल  26.73 फीसदी ज्यादा  मात्रा में निर्यात किया गया है. रुपये के लिहाज से इसमें 11.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है पिछले साल 2021-22 में 57.586 लाख करोड़ रुपये क 13.692 लाख टन सी फूड का निर्यात किया गया था.

जहां तक ​​विदेशी बाजारों का संबंध है, मेरिका भारतीय समुद्री भोजन का प्रमुख आयातक बन गया है इसके बाद, चीन सूखे झींगा, चीन के लिए मुख्य निर्यात वस्तु है चीन के सूखे झींगा और सूखे मछली ने मात्रा और मूल्य दोनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है. समुद्री भोजन का तीसरा सबसे बड़ा आयातक यूरोपीय संघ है.

POST A COMMENT