जुलाई के अंत में इतने प्रतिशत गिरे टमाटर के थोक भाव, जानिए MP-महाराष्‍ट्र में क्‍या है ताजा मंडी रेट

जुलाई के अंत में इतने प्रतिशत गिरे टमाटर के थोक भाव, जानिए MP-महाराष्‍ट्र में क्‍या है ताजा मंडी रेट

जून 2026 में टमाटर के थोक दाम मजबूत रहने के बाद जुलाई में बाजार का रुख बदल गया. नई आवक बढ़ने से देशभर की मंडियों में कीमतों पर दबाव आया और जुलाई के चौथे हफ्ते तक औसत थोक भाव करीब 16.6% गिर गया.

Advertisement
जुलाई के अंत में इतने प्रतिशत गिरे टमाटर के थोक भाव, जानिए MP-महाराष्‍ट्र में क्‍या है ताजा मंडी रेटटमाटर के दाम

जून 2026 के दौरान देश की ज्‍यादातर थोक मंडियों में टमाटर के दाम बेहद मजबूत बने हुए थे और किसानों को ऊंची कीमत मिल रही थी. लेकिन, जुलाई की शुरुआत के साथ ही बाजार का रुख बदलने लगा. नई फसल की आवक बढ़ने से कई राज्यों की मंडियों में भाव पर दबाव आया और जुलाई के चौथे हफ्ते तक ज्‍यादातर राज्यों में कीमतें जून के मुकाबले काफी नीचे आ गई हैं. एकमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, देश का औसत थोक टमाटर भाव जून के आखिरी हफ्ते में 2,684.08 रुपये प्रति क्विंटल था, जो जुलाई के चौथे हफ्ते में घटकर 2,237.48 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. यानी एक महीने में औसतन करीब 16.6% की गिरावट दर्ज हुई है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला.

महाराष्ट्र में औसत भाव 1,802.32 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून के 1,875.93 रुपये प्रति क्विंटल से 3.9% नीचे है. वहीं, मध्य प्रदेश में जुलाई के चौथे हफ्ते में टमाटर का औसत थोक भाव 1,381.79 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून के अंतिम हफ्ते के 1,520.32 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में करीब 9.1% कम है. देखें 30 जुलाई को मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का क्‍या भाव रहा...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी / ग्रेड न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
बड़वानी (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / स्थानीय 1,400 1,400 1,400
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी, धार टमाटर / ग्रेड B 1,900 2,500 2,000
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसी टमाटर / एफएक्यू 1,000 2,000 1,444
सनावद (एफ एंड वी) एपीएमसी, खंडवा देशी / ग्रेड A 1,500 2,000 1,800
कैलारस एपीएमसी, मुरैना अन्य / एफएक्यू 2,200 2,200 2,200
मुरैना एपीएमसी स्थानीय / नॉन-एफएक्यू 1,750 1,750 1,750
सबलगढ़ (एफ एंड वी) एपीएमसी, मुरैना देशी / एफएक्यू 900 1,000 900
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 1,200 2,000 1,600
उज्जैन (एफ एंड वी) एपीएमसी देशी / मीडियम 700 1,935 1,339

मध्य प्रदेश में गुरुवार को उज्जैन मंडी में मॉडल भाव 1,339 रुपये, खंडवा में 1,444 रुपये, सागर में 1,600 रुपये और सनावद में 1,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि, कुछ मंडियों जैसे कैलारस (मुरैना) में मॉडल भाव 2,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, लेकिन ज्‍यादातर मंडियों में भाव 1,000 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का भाव

 

मंडी

वैरायटी / ग्रेड न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
श्रीरामपुर एपीएमसी, अहिल्यानगर अन्य / लोकल 1,000 1,500 1,250
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 2,500 2,000
भुसावल एपीएमसी, जळगांव अन्य / लोकल 1,200 2,000 1,800
कोल्हापुर एपीएमसी अन्य / लोकल 500 1,500 1,000
मुंबई एपीएमसी अन्य / लोकल 1,600 2,000 1,800
कामठी एपीएमसी, नागपुरलोकल लोकल 2,060 4,570 2,310
नागपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 2,500 3,000 2,875
खेड़ (चाकण) एपीएमसी, पुणे अन्य / लोकल 1,000 2,000 1,500
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी स्थानीय / लोकल 2,000 2,000 2,000
विटा एपीएमसी, सांगली अन्य / लोकल 1,000 1,200 1,000
सातारा एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 2,000 1,500
अकलुज एपीएमसी, सोलापुर अन्य / लोकल 1,000 1,800 1,500
मंगलवेधा एपीएमसी, सोलापुर स्थानीय / लोकल 300 1,500 1,000

महाराष्ट्र में भी अधिकांश मंडियों में मॉडल भाव 1,000 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए. कोल्हापुर और मंगलवेधा जैसी मंडियों में किसानों को केवल 1,000 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल भाव मिला, जबकि नागपुर एपीएमसी में 2,875 रुपये और कामठी मंडी में 2,310 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिला, जो थोड़े बेहतर रहे.

POST A COMMENT