Tomato Price: टमाटर के थोक भाव में गिरावट जारी... MP-महाराष्‍ट्र की मंडियों में इतना है ताजा रेट

Tomato Price: टमाटर के थोक भाव में गिरावट जारी... MP-महाराष्‍ट्र की मंडियों में इतना है ताजा रेट

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में टमाटर के थोक भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है. कई मंडियों में कीमतें पिछले साल के मुकाबले काफी नीचे बनी हुई हैं. अलग-अलग मंडियों में टमाटर के ताजा भाव 540 रुपये से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए हैं.

Advertisement
Tomato Price: टमाटर के थोक भाव में गिरावट जारी... MP-महाराष्‍ट्र की मंडियों में इतना है ताजा रेटटमाटर का थोक भाव

देशभर में टमाटर के थोक भाव में अगस्त की शुरुआत के साथ नरमी का रुख बना हुआ है. अगस्त 2026 में टमाटर का राष्ट्रीय औसत थोक भाव 2,222.92 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि जुलाई में यह 2,393.18 रुपये था. पिछले साल अगस्त की तुलना में भी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जब औसत भाव 3,610.31 रुपये प्रति क्विंटल था. अगर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों के ताजा भाव देखें तो दोनों राज्यों में कीमतों में काफी बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है. कहीं किसानों को 400-500 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम भाव मिल रहा है तो कहीं अच्छी क्‍वालिटी वाले टमाटर 3,500 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहे हैं.

एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के अनुसार, महाराष्ट्र में अगस्त 2026 में औसत थोक भाव का रुझान 1,768.76 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जो जुलाई के 1,887.49 रुपये की तुलना में 6.3 प्रतिशत कम है. वहीं, पिछले साल अगस्त की तुलना में यहां कीमतें 36.3 प्रतिशत नीचे हैं. मध्य प्रदेश में औसत थोक भाव 1,428.59 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो जुलाई से 8 प्रतिशत और पिछले साल से 41.3 प्रतिशत कम है. जानिए 3 अगस्‍त 2026 को दोनों राज्‍यों की मंडियों में टमाटर का ताजा भाव...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी न्‍यूनतम भाव (रु./क्विंटल) अधिकतम भाव (रु./क्विंटल) मॉडल भाव (रु./क्विंटल)
अहिल्यानगर एपीएमसी अन्य 400 3,000 1,700
राहुरी एपीएमसी अन्य 500 1,500 1,000
अमरावती (फल एवं सब्जी) एपीएमसी लोकल 2,000 2,600 2,300
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य 1,600 3,000 2,300
कोल्हापुर एपीएमसी अन्य 800 1,600 1,200
मुंबई एपीएमसी अन्य 2,000 2,600 2,300
कलमेश्वर एपीएमसी अन्य 1,020 1,500 1,310
कामठी एपीएमसी लोकल 2,040 2,540 2,290
खेड़ एपीएमसी लोकल 1,000 3,000 2,000
पुणे (मोशी) एपीएमसी लोकल 1,000 1,200 1,100
पनवेल एपीएमसी अन्य 3,000 4,000 3,500
रत्नागिरी (नाचणे) एपीएमसी अन्य 800 1,400 1,000
वीटा एपीएमसी अन्य 1,000 1,500 1,200
कराड एपीएमसी अन्य 1,500 1,700 1,700
सातारा एपीएमसी अन्य 2,000 2,500 2,250
पंढरपुर एपीएमसी अन्य 500 3,000 1,700
श्री सिद्धेश्वर एपीएमसी अन्य 400 2,200 1,500

3 अगस्‍त को महाराष्ट्र की मंडियों में सबसे ऊंचा भाव रायगढ़ जिले की पनवेल एपीएमसी में 4,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि मॉडल भाव 3,500 रुपये रहा. इसके अलावा मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर मंडियों में मॉडल भाव 2,300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. वहीं, कराड में मॉडल भाव 1,700 रुपये, सतारा में 2,250 रुपये और खेड़ में 2,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. दूसरी ओर अहिल्यानगर और श्री सिद्धेश्वर एपीएमसी में न्यूनतम भाव केवल 400 रुपये और पंढरपुर और राहुरी में 500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडी वैरायटी न्‍यूनतम भाव (रु./क्विंटल) अधिकतम भाव (रु./क्विंटल) मॉडल भाव (रु./क्विंटल)
बड़वानी (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,500 1,500 1,500
छतरपुर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य 1,500 1,500 1,500
हाटपीपल्या (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,200 1,800 1,600
मनावर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,900 2,500 2,000
पिपरिया (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 800 2,200 1,500
सांवेर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 2,500 3,000 2,800
खंडवा (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,000 2,000 1,459
सनावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसी देसी 2,000 2,500 2,300
मंदसौर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी अन्य 1,050 1,950 1,800
कैलारस एपीएमसी अन्य 1,950 2,000 2,000
मुरैना एपीएमसी देसी 2,500 2,500 2,500
खुरई (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,400 1,800 1,600
सीहोर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,200 1,500 1,400
करैरा (फल एवं सब्जी) एपीएमसी टमाटर 1,700 2,500 2,400
उज्जैन (फल एवं सब्जी) एपीएमसी देसी 540 2,975 1,368

वहीं, मध्य प्रदेश की मंडियों में सबसे ज्‍यादा मॉडल भाव इंदौर जिले की सांवेर (फल एवं सब्जी) एपीएमसी में 2,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मुरैना एपीएमसी में देसी टमाटर का मॉडल भाव 2,500 रुपये और करैरा में 2,400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. सनावद में देसी टमाटर 2,300 रुपये और मनावर में 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के मॉडल भाव पर बिका. वहीं, उज्जैन में न्यूनतम भाव केवल 540 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अधिकतम भाव 2,975 रुपये तक पहुंचा. पिपरिया में भी 800 से 2,200 रुपये प्रति क्विंटल का बड़ा दायरा देखने को मिला.

POST A COMMENT