Potato Price: आलू के दाम में बड़ी गिरावट, यूपी-बंगाल की मंडियाें में मात्र इतना मिल रहा है भाव

Potato Price: आलू के दाम में बड़ी गिरावट, यूपी-बंगाल की मंडियाें में मात्र इतना मिल रहा है भाव

Potato Mandi Price: फरवरी में आलू के दामों में तेज गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मंडियों में बंपर फसल के अनुमान के चलते आवक लगातार बढ़ रही है. कई जगहों पर भाव लागत से नीचे चले गए हैं. जानिए किन मंडियों में कितना भाव और कहां सबसे ज्यादा आवक रही...

Advertisement
Potato Price: आलू के दाम में बड़ी गिरावट, यूपी-बंगाल की मंडियाें में मात्र इतना मिल रहा है भावथोक मंडियों में गिरे आलू के भाव (सांकेतिक तस्‍वीर)

फरवरी में आलू के दामों में तेज गिरावट का सिलसिला जारी है. खासकर देश के दो प्रमुख उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, जहां बंपर फसल के अनुमान ने बाजार में आपूर्ति को बढ़ा दिया है. एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश की मंडियों में कुल आवक लगभग 1300 मीट्रिक टन रही, जबकि पश्चिम बंगाल में यह 1100 मीट्रिक टन के आसपास दर्ज की गई. इन राज्‍यों में ज्‍यादातर मंडियों में भाव काफी कम बने हुए हैं. कई जगहों पर किसानों को उत्पादन लागत निकालने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में आलू का ताजा भाव...

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
खैरागढ़ मंडी, आगरा देसी 500 600 550
अतरौली मंडी, अलीगढ़ कॉमन  500 600 550
धनौरा मंडी, अमरोहा देसी 600 600 600
शहसवान मंडी, बदायूं कॉमन  800 800 800
आंवला मंडी, बरेली कॉमन 500 500 500
गुलावठी मंडी, बुलंदशहर देसी 1100 1300 1200
जसवंतनगर मंडी, इटावा देसी 600 800 700
कमालगंज मंडी, फर्रुखाबाद लोकल 500 500 500
फतेहपुर मंडी देसी 600 610 600
हरदोई मंडी कुफरी मेघा 800 800 800
शादाबाद मंडी, हाथरस कॉमन 400 500 450
पुखरायां मंडी, कानपुर देहात लोकल 610 630 620
मैगलगंज मंडी, लखीमपुर खीरी देसी 600 620 610
ललितपुर मंडी देसी 770 830 800
आनंदनगर मंडी, महाराजगंज कॉमन 1350 1550 1450
कोसीकलां मंडी, मथुरा देसी 500 620 570
दोहरीघाट मंडी, मऊ कॉमन 1800 1800 1800
अहीरौरा मंडी, मिर्जापुर अन्य 600 700 700
प्रतापगढ़ मंडी कॉमन 600 600 600
प्रयागराज मंडी चंद्रमुखी 525 630 575
बछरावां मंडी, रायबरेली देसी 600 675 650
छुटमालपुर मंडी, सहारनपुर लोकल 800 800 800
बहजोई मंडी, संभल लोकल 400 410 405
खंडला मंडी, शामली देसी 700 800 750
पयागपुर मंडी, श्रावस्ती अन्य 500 700 600
नौगढ़ मंडी, सिद्धार्थनगर ग्रेड ए 650 650 650
हरगांव (लहरपुर) मंडी, सीतापुर अन्य 590 590 590

एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख आलू मंडियों में शाम 4 बजे तक 1,278 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसमें से 10 मंडियों का योगदान 1,109.5 मीट्रिक टन रहा. आवक के मामले में कमालगंज मंडी, फर्रुखाबाद सबसे आगे रही जहां 250 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. वहीं, प्रयागराज मंडी में 220 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई. इसके बाद सीकरपुर मंडी, बुलंदशहर और जसवंतनगर मंडी, इटावा में 160-160 मीट्रिक टन आलू की आवक हुई.

वहीं, प्रतापगढ़ मंडी में 110 मीट्रिक टन, खैरागढ़ मंडी, आगरा में 60 मीट्रिक टन और ललितपुर मंडी में 55 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके अलावा आंवला मंडी, बरेली में 36 मीट्रिक टन, अहीरौरा मंडी, मिर्जापुर में 30 मीट्रिक टन और पुखरायां मंडी, कानपुर देहात में 28.5 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
विष्णुपुर मंडी, बांकीड़ा ज्योति 650 700 680
दिनहाटा मंडी, कूचबिहार अन्य 940 980 960
गंगारामपुर मंडी, दक्षिण दिनाजपुर लोकल 850 900 880
दार्जिलिंग मंडी रेड आलू 2000 2200 2100
कालीपुर मंडी, हुगली अन्य 740 780 760
रामकृष्णपुर मंडी, हावड़ा अन्य 720 760 740
धूपगुड़ी मंडी, जलपाईगुड़ी लोकल 800 1000 900
झाड़ग्राम मंडी ज्योति 710 750 730
सामसी मंडी, मालदा लोकल 790 810 800
एगरा/कांटाई मंडी, पूर्व मेदिनीपुर ज्योति 860 890 875
मेदिनीपुर (पश्चिम) मंडी लोकल 820 850 830
जियागंज मंडी, मुर्शिदाबाद लोकल 800 860 820
करीमपुर मंडी, नदिया अन्य (ग्रेड ए) 780 820 800
बरासत मंडी, उत्तर 24 परगना ज्योति 1100 1100 1100
दुर्गापुर मंडी, पश्चिम बर्धमान ज्योति 860 1000 940
पुरुलिया मंडी ज्योति 660 700 680
डायमंड हार्बर मंडी, दक्षिण 24 परगना ज्योति 800 840 820
रायगंज मंडी, उत्तर दिनाजपुर अन्य 850 900 880

एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल की विभिन्न मंडियों में शाम 4 बजे तक आलू की कुल लगभग 1,055 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. राज्य में आवक का सबसे बड़ा केंद्र सिलीगुड़ी मंडी, दार्जिलिंग रही, जहां अकेले 210 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके बाद एगरा/कांटाई मंडी, पूर्व मेदिनीपुर और पुरुलिया मंडी में 80-80 मीट्रिक टन की मजबूत आवक दर्ज हुई.

पश्चिम बर्धमान की औद्योगिक बेल्ट में भी आवक का दबदबा रहा, जहां आसनसोल मंडी में 65.5 मीट्रिक टन और दुर्गापुर मंडी में 64 मीट्रिक टन आलू की आवक हुई. वहीं, बारासत मंडी, उत्तर 24 परगना में 49 मीट्रिक टन, समसी मंडी, मालदा में 43 मीट्रिक टन और हाबड़ा मंडी और तमलुक मंडी में 40-40 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके अलावा गाजोल मंडी, मालदा में 32 मीट्रिक टन की आवक के साथ टॉप-10 मंडियों ने राज्य की कुल आलू आवक का बड़ा हिस्सा अपने नाम किया.

POST A COMMENT