Potato Price: कहीं 300 तो कहीं 3300 रुपये पहुंचा आलू का भाव, जानिए 5 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

Potato Price: कहीं 300 तो कहीं 3300 रुपये पहुंचा आलू का भाव, जानिए 5 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

देशभर की थोक मंडियों में 22 जुलाई को आलू के दाम राज्यों के अनुसार अलग-अलग रहे. एगमार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की मंडियों में मॉडल भाव 400 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. सबसे अधिक कीमत महाराष्ट्र की कामठी मंडी में और सबसे कम मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में रही. जानिए ताजा मंडी भाव...

Advertisement
Potato Price: कहीं 300 तो कहीं 3300 रुपये पहुंचा आलू का भाव, जानिए 5 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हालआलू का मंडी भाव

देशभर में मॉनसून सीजन के दौरान ज्‍यादातर सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं. इस सीजन में भी कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका ज्‍यादा असर रिटेल बाजार में देखने को मिल रहा है. हालांक‍ि, आलू के भाव फिलहार स्थिर नजर आ रहे हैं. वर्तमान में ज्‍यादतर राज्‍यों की थोक मंडियों में आलू का भाव बेहद कम है, जिससे किसानों की लागत पर संकट के बादल छाए हुए हैं. हालांकि, कुछ मंडियों में अच्‍छी कीमत मिलने से किसानों को हल्‍की राहत भी है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध 22 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू के औसत दाम करीब 400 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए. सबसे ऊंचा औसत भाव महाराष्ट्र की कामठी मंडी में रहा, जबकि सबसे कम कीमत मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में दर्ज की गई. जानिए विभ‍िन्‍न राज्‍यों की थोक मंडियों में 22 जुलाई को आलू की कीमतों का हाल…

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसी लोकल / लोकल 800 1,300 1,100
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 300 1,400 700
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / ग्रेड B 1,100 1,221 1,121
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / ग्रेड A 800 1,600 1,300
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / एफएक्यू 350 850 500
मुरैना एपीएमसी देसी / नॉन-एफएक्यू 400 400 400
पोरसा एपीएमसी आलू / एफएक्यू 800 800 800
रेहली (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / ग्रेड C 900 1,100 1,000

मध्य प्रदेश की मंडियों में 22 जुलाई को आलू के भाव में काफी अंतर देखने को मिला. औसत कीमत 400 रुपये से 1,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. सबसे अधिक औसत भाव सांवेर (इंदौर) एपीएमसी में 1,300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मुरैना एपीएमसी में 400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बुरहानपुर, मनावर और रहली जैसी मंडियों में भी 1,000 रुपये या उससे अधिक के औसत भाव मिले.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बांकुड़ा सदर एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 650 690 670
बीरभूम एपीएमसी आलू / एफएक्यू 950 1,070 1,000
बोलपुर एपीएमसी आलू / एफएक्यू 950 1,070 1,000
सैंथिया एपीएमसी आलू / एफएक्यू 950 1,070 1,000
माथाभांगा एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 690 730 700
मेखलीगंज एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 690 730 700
दार्जिलिंग एपीएमसी रेड / एफएक्यू 1,400 1,600 1,500
कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी रेड / एफएक्यू 1,400 1,600 1,500
जलपाईगुड़ी सदर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 850 830
झाड़ग्राम एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 800 850 830
तमलुक (पूर्व मेदिनीपुर) एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 800 840 820
कांदी एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 680 800 750
हावड़ा एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 1,060 1,100 1,060
आसनसोल एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 860 900 880
दुर्गापुर एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 860 900 880
पुरुलिया एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 780 860 820
रायगंज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 780 800 780

पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू का मॉडल भाव 670 रुपये से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. दार्जिलिंग और कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी में लाल आलू का सबसे अधिक मॉडल भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बीरभूम की मंडियों में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास भाव मिले, जबकि बांकुड़ा, कांदी और रायगंज जैसी मंडियों में औसत भाव 670 से 780 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. हाबरा, आसनसोल और दुर्गापुर में भी 880 से 1,060 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव दर्ज किए गए.

यूपी की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 550 527.91
अलीगढ़ एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 500 500
बबराला एपीएमसी देसी / मीडियम 580 600 590
बरेली एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 1,660 865.24
बुलंदशहर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800
कमालगंज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 600 600 600
शिकोहाबाद एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 500 500
हाथरस एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 500 500
छिबरामऊ एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 600 600 600
उत्तरीपुरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 600 600 600
कोसीकलां एपीएमसी देसी / एफएक्यू 700 900 800
मुजफ्फरनगर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800
प्रयागराज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 700 710 702.91
लालगंज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 600 600 600
कैराना एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800
शामली एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 1,000 847.93
वाराणसी एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800

उत्तर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में आलू की मॉडल कीमत 500 रुपये से 865.24 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. बरेली एपीएमसी में सबसे अधिक मॉडल भाव 865.24 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि आगरा, अलीगढ़, शिकोहाबाद और हाथरस समेत कई मंडियों में औसत भाव 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शामली और मुजफ्फरनगर मंडियों में 800 रुपये या उससे अधिक के भाव मिले.

गुजरात की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आणंद (सब्जी यार्ड) एपीएमसी आलू / ग्रेड B 900 1,100 1,000
खंभात (सब्जी यार्ड) एपीएमसी देसी / लोकल 1,000 1,800 1,500
भरूच एपीएमसी अन्य / लोकल 1,000 1,700 1,300
दाहोद (सब्जी मंडी) एपीएमसी आलू / लोकल 700 1,200 1,000
भुज एपीएमसी देसी / एफएक्यू 1,200 1,700 1,450
कपडवंज एपीएमसी आलू / मीडियम 700 1,400 1,050
बिलीमोरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,400 1,800 1,600
नवसारी एपीएमसी आलू / ग्रेड A 700 1,800 1,250
पोरबंदर एपीएमसी रेड नैनीताल / नॉन-एफएक्यू 1,000 1,500 1,250
गोंडल (सब्जी मंडी) एपीएमसी आलू / लोकल 700 1,300 1,000
राजकोट (सब्जी उप यार्ड) एपीएमसी आलू / एफएक्यू 415 1,480 945
सूरत एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 500 1,650 1,075
वढवाण एपीएमसी आलू / मीडियम 1,500 2,000 1,750
पादरा एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1,500 2,000 1,750

गुजरात की मंडियों में आलू के दाम अन्य राज्यों की तुलना में मजबूत रहे. यहां मॉडल कीमत 945 रुपये से 1,750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गई. वढवाण और पादरा एपीएमसी में सबसे अधिक 1,750 रुपये प्रति क्विंटल का औसत भाव रहा. बिलीमोरा, खंभात और भुज मंडियों में भी 1,450 से 1,600 रुपये प्रति क्विंटल तक के अच्छे भाव मिले. केवल राजकोट (सब्जी उप यार्ड) में औसत भाव 945 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो राज्य में सबसे कम था.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
श्रीरामपुर एपीएमसी अन्य / लोकल 800 1,200 1,000
अकोला एपीएमसी अन्य / लोकल 400 1,200 800
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य / लोकल 600 1,100 850
भुसावल एपीएमसी अन्य / लोकल 1,500 2,000 1,800
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसी अन्य / लोकल 600 1,200 900
कामठी एपीएमसी लोकल / लोकल 3,050 3,550 3,300
नागपुर एपीएमसी लोकल / लोकल 700 1,100 1,000
खेड (चाकण) एपीएमसी अन्य / लोकल 700 1,500 1,300
सांगली (फल एवं भाजीपाला मार्केट) एपीएमसी लोकल / लोकल 800 1,600 1,200
वाई एपीएमसी लोकल / लोकल 1,500 1,800 1,650
अकलुज एपीएमसी लोकल / लोकल 1,300 1,400 1,400

इधर, महाराष्ट्र में मंडियों में मॉडल भाव 800 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. नागपुर की कामठी एपीएमसी में 3,300 रुपये प्रति क्विंटल का सबसे ऊंचा मॉडल भाव दर्ज हुआ, जो अन्य मंडियों से काफी अधिक रहा. इसके अलावा भुसावल, वाई और अकलूज में 1,400 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव मिले, जबकि अकोला, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर में औसत भाव 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

POST A COMMENT