Onion Price: रक्षाबंधन पर भी प्‍याज के औने-पौने दाम, थोक मंडि‍यों में 1 से 3 रुपये किलो हुआ रेट

Onion Price: रक्षाबंधन पर भी प्‍याज के औने-पौने दाम, थोक मंडि‍यों में 1 से 3 रुपये किलो हुआ रेट

Onion Mandi Rate: देशभर में रक्षाबंधन जैसे त्‍योहार के बीच भी प्‍याज की कीमतें किसानों को निराश कर रही हैं. महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश की थोक मंडियों में प्‍याज औने-पौने दाम पर बिका. न्‍यूनतम कीमतें इतनी कम रहीं कि ट्रांसपोर्ट का खर्च भी न निकले. वहीं, मॉडल कीमत भी ज्‍यादा अच्‍छी नहीं रहीं. देखें विभ‍िन्‍न मं‍डियों के ताजा रेट...

Advertisement
Onion Price: रक्षाबंधन पर भी प्‍याज के औने-पौने दाम, थोक मंडि‍यों में 1 से 3 रुपये किलो हुआ रेटप्‍याज का मंडी भाव. (फाइल फोटो)

देशभर में रक्षाबंधन के त्‍योहार को लेकर बाजाराें में रौनक है, लेकिन मंडियों में प्‍याज की बेहद कम कीमतों से किसानों के चेहरे पर शिकन और मायूसी छाई हुई है. देश के प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍यों महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश की थोक मंडियों में किसानों को बेहद कम दाम मिल रहे हैं. एक ओर जहां मंडी में प्‍याज की न्‍यूनतम कीमतें किसानों की आंखों में आंसू ला रही हैं तो वहीं मॉडल कीमत भी इतनी नहीं है कि उन्‍हें मुनाफा हासिल हो सके. बता दें कि मॉडल कीमत वह कीमत है, जिसपर किसी कमोडिटी की सबसे ज्‍यादा खरीद/बिक्री होती है. ऐसे में जानिए दोनों राज्‍यों की विभ‍िन्‍न मंडियों में 8 अगस्‍त 2025 को प्‍याज की कीमत क‍ितनी रही...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम (रु./क्विंटल) अध‍िकतम (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
अकलुज (शोलापुर) अन्य (लोकल) 250 1600 1000
अकोला अन्य (लोकल) 700 1500 1200
अमरावती (फल और सब्जी मंडी) लोकल 500 2400 1450
चंद्रपुर (गंजवाड) अन्य (लोकल) 1500 2100 1900
चांदवड (नासिक) अन्य (लोकल) 236 1571 1360
देवला (नासिक) अन्य (लोकल) 250 1500 1300
धाराशिव (उस्मानाबाद) लाल (लोकल) 1200 1400 1300
जलगांव लाल (लोकल) 350 1300 825
जुन्नर (आलेफाटा) (पुणे) अन्य (लोकल) 900 1700 1300
कामठी (नागपुर) लोकल 1321 1921 1621
करजत (अहमदनगर) लोकल 200 1400 900
खेड़ (चाकण) (पुणे) अन्य (लोकल) 1000 1800 1500
कोल्हापुर अन्य (लोकल) 400 1700 800
मनमाड (नासिक) अन्य (लोकल) 200 1357 1270
पाथर्डी (अहमदनगर) लाल (लोकल) 200 1400 800
पिंपलगांव (नासिक) अन्य (लोकल) 400 1832 1400
पुणे लोकल 500 1700 1100
पुणे (पिंपरी) लोकल 1000 1600 1300
राहता (अहमदनगर) अन्य (लोकल) 500 1800 1300
सिन्नर (नासिक) अन्य (लोकल) 300 1354 1250
सोलापुर लाल (लोकल) 100 2200 1050
येवला (नासिक) अन्य (लोकल) 251 1401 1200

महाराष्‍ट्र की कई मंडियों में न्‍यूनतम कीमतों ने किसानों को परेशान किया, जबकि अध‍िकतम भाव भी बहुत ज्‍यादा ऊंचाई को नहीं छू सके. वहीं, ज्‍यादातर जगहों पर मॉडल कीमतें 1000 से 1450 रुपये के बीच रहीं और कहीं-कहीं भाव 1000 रुपये से भी नीचे रहा.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी (जिला) वैरायटी (ग्रेड) न्‍यूनतम (रु./क्विंटल) अध‍िकतम (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु./क्विंटल)
अलोट (रतलाम) FAQ 150 790 600
आष्टा (सीहोर) FAQ 411 1486 1486
बड़नगर (उज्जैन) FAQ 500 600 600
बड़नगर (उज्जैन) अन्य (FAQ) 510 800 800
बदनावर (धार) Non-FAQ 350 700 600
भानपुरा (मंदसौर) FAQ 750 750 750
भोपाल FAQ 600 1500 1500
देवास (F&V) अन्य (FAQ) 250 1300 800
गौतमपुरा (इंदौर) FAQ 110 1300 450
इंदौर अन्य (FAQ) 355 1514 1314
जावरा (रतलाम) FAQ 446 941 566
काला पीपल (शाजापुर) FAQ 315 1600 1600
खंडवा लोकल (FAQ) 500 1000 1000
मनासा (नीमच) FAQ 356 501 501
मनावर (F&V) (धार) Non-FAQ 870 1070 970
मंदसौर FAQ 291 1452 1180
महू (F&V) (इंदौर) FAQ 800 1500 1000
नरसिंहगढ़ (राजगढ़) FAQ 100 1380 300
राजगढ़ (धार) FAQ 700 800 800
रतलाम FAQ 400 1676 1381
सांवेर (F&V) (खंडवा) FAQ 1000 1500 1200
शाजापुर मीडियम (Non-FAQ) 210 1521 1521
शिवपुरी FAQ 450 1720 650
शुजालपुर (शाजापुर) लाल (FAQ) 100 1801 500
उज्जैन FAQ 250 1650 1300
उज्जैन Non-FAQ 350 1520 1300

मध्‍य प्रदेश में 8 अगस्‍त को प्‍याज की कीमतों का हाल और भी बुरा रहा. यहां न्‍यूनतम कीमतें बेहद कम होने के अलावा मॉडल कीमतें भी निराशाजनक रहीं. कई जगह किसानों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव भी हासिल नहीं हुआ. 

POST A COMMENT