देशभर में ज्यादातर थोक मंडियों में इन दिनों नई प्याज की कीमतें मंदी चल रही हैं. नई फसल की आवक बढ़ने के कारण थोक कीमतें लगातार नीचे बनी हुई हैं और कई मंडियों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. प्याज उत्पादकों में प्रमुख राज्य महाराष्ट्र की कई मंडियों में किसानों को 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है. यानी 3 रुपये से 5 रुपये प्रति किलो.
वहीं, अगर उपभोक्ता के नजरिए से देखें तो देश के ज्यादातर हिस्से में उन्हें 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक कीमत चुकाना पड़ रही है. कम कीमतों के बावजूद भी लोग महंगी प्याज खरीद रहे हैं. वहीं किसानो को भी कोई बहुत ज्यादा दाम नहीं मिल रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज की आवक में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे कीमतों पर और असर पड़ेगा. जानिए महाराष्ट्र और देश की अन्य मंडियाें में प्याज का भाव...
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
निजी मंडी (शोलापुर) 10 फरवरी | 500 | 3200 | 2400 |
निजी मंडी (अहमदनगर) 10 फरवरी | 300 | 3200 | 1800 |
छत्रपति संभाजीनगर | 600 | 2800 | 1200 |
नारायणगांव (पुणे) | 2100 | 3000 | 2500 |
ओटुर (पुणे) | 2000 | 3250 | 2800 |
सहकारी मंडी (अहमदनगर) | 500 | 3000 | 2300 |
पाथर्डी (अहमदनगर) | 500 | 3200 | 1900 |
खड़की (पुणे) | 1300 | 2000 | 1650 |
मोशी (पुणे) | 500 | 2300 | 1400 |
पिंपरी (पुणे) | 1000 | 2600 | 1800 |
राहाता (अहमदनगर) | 450 | 3200 | 2300 |
सतारा | 700 | 2800 | 1750 |
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
शिकारपुर (यूपी) | 1000 | 1200 | 1100 |
शेराफुली (बंगाल) | 2800 | 3200 | 3000 |
बरहाट (बिहार) | 3000 | 3500 | 3200 |
जयनगर (बिहार) | 3000 | 3400 | 3200 |
गढ़शंकर (पंजाब) | 1800 | 2200 | 2000 |
लालरू (पंजाब) | 2500 | 3000 | 2800 |
भवानीगढ़ (पंजाब) | 1500 | 2000 | 1750 |
बस्सी (राजस्थान) | 3800 | 4200 | 4000 |
जैसलमेर (राजस्थान) | 2500 | 3500 | 3000 |
थोडुपुझा | 5300 | 5500 | 5500 |
नोट: महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें 9 फरवरी 2025 की है. वहीं अन्य मंडियों में दिखाई गई कीमतें 11 फरवरी 2025 की हैं.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today