महाराष्ट्र में प्याज के दाम में गिरावट जारी है. सोमवार, 27 जनवरी को यहां की मंडियों में कुल 123,555 क्विंटल प्याज की आवक हुई. इसमें अलग-अलग किस्मों के प्याज शामिल हैं. इसमें 99 क्विंटल हलवा, 63,458 क्विंटल लाल प्याज, 21,509 क्विंटल लोकल प्याज, 200 क्विंटल सफेद प्याज और 19,800 क्विंटल पोल प्याज शामिल हैं. सबसे अधिक आवक की बात करें तो पिंपलगांव बसवंत मंडी में सबसे अधिक 19800 क्विंटल प्याज की आवक हुई. इसके अलावा पुणे, मनमाड, मून, येवला-अंदरसूल और मुंबई प्याज मंडी में भी प्याज की बंपर आवक रही.
सबसे कम आवक की बात करें तो पुणे-खडकी मंडी में मात्र 7 क्विंटल प्याज की आवक रही. इसी तरह पुणे-पिंपरी में भी 12 क्विंटल प्याज की उपज आई. इसके अलावा कराड, अकोला, सतारा, बारामती, नागपुर, सिन्नर और नागपुक में प्याज की बेहद कम आवक रही. रेट की बात करें तो सबसे अधिक मुंबई प्याज मार्केट में 31000 रुपये क्विंटल रहा. बाकी जगहों पर प्याज का भाव 3000-3200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. सबसे कम रेट मनमाड में 400 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. नीचे दिए गए टेबल में प्याज के भाव की जानकारी दी जा रही है.
प्याज मंडी | आवक | न्यूनतम रेट | अधिकतम रेट | अधिकतम रेट |
कोल्हापुर | 5053 क्विंटल | 800 रु/क्विंट | 3200 रु/क्विंट | 1800 रु/क्विंट |
अकोला | 425 | 1500 | 2800 | 2000 |
छत्रपति संभाजी नगर | 1540 | 700 | 2500 | 1600 |
सतारा | 285 | 1000 | 3200 | 2100 |
मुंबई | 10634 | 1000 | 31000 | 2050 |
बारामती | 381 | 1100 | 3200 | 2500 |
येवला | 12000 | 400 | 2493 | 1900 |
लासलगांव | 4500 | 1000 | 2611 | 2200 |
नागपुर | 220 | 1500 | 2500 | 2250 |
पिंपलगांव | 3840 | 1000 | 2365 | 2040 |
पुणे | 15823 | 1400 | 3000 | 2200 |
पुणे-पिंपरी | 12 | 800 | 2800 | 1800 |
नागपुर | 200 | 1600 | 2600 | 2350 |
अहमदनगर | 187 | 1000 | 3000 | 2000 |
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today