आलू, प्याज और टमाटर के दाम में भारी गिरावट जारी है. इन सब्जियों की मंडियों में किसानों को दाम नहीं मिलने से वो काफी परेशान हैं. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर के दाम में 56 फीसदी, आलू के भाव में 28 और प्याज के रेट में 37 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट से आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन किसानों के लिए दाम में लगातार गिरावट परेशानी का सबब बनता जा रहा है, क्योंकि किसानों को लागत से भी कम भाव मिल रहे हैं.
बात करें आलू, प्याज और टमाटर के मंडियों में गिरते भाव की तो कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक महीने में प्याज का औसत दाम गिरकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं आलू का औसत दाम खिसक के 1550 रुपये और टमाटर का औसत दाम लगभग 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों प्रमुख सब्जियों के आज का ताजा मंडी भाव.
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) | 1700 | 1800 | 1750 |
अरासीकेरे (कर्नाकट) | 2000 | 6000 | 2000 |
मोहिन्दरगढ़ (हरियाणा) | 1400 | 1500 | 1400 |
वधवान (गुजरात) | 2000 | 3000 | 2500 |
फतेहाबाद (उत्तर प्रदेश) | 1200 | 1600 | 1450 |
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
शेवगांव (महाराष्ट्र) | 500 | 1500 | 1300 |
शाहाबाद (हरियाणा) | 2000 | 3000 | 2500 |
मेहसाणा (गुजरात) | 1250 | 2600 | 2150 |
बलिया (उत्तर प्रदेश) | 2170 | 2230 | 2200 |
राजकोट (गुजरात) | 550 | 2250 | 1750 |
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
अंकलेश्वर (गुजरात) | 1000 | 1500 | 1200 |
बड़ौत (उत्तर प्रदेश) | 1600 | 1800 | 1700 |
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) | 1600 | 1800 | 1700 |
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) | 1400 | 1500 | 1450 |
पट्टिकोंडा (आंध्र् प्रदेश) | 1000 | 1800 | 1500 |
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today