असम, मेघालय में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

असम, मेघालय में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

6 अक्तूबर को लेकर लिए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की स्थिति में कमी आएगी. लेकिन अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है.

Advertisement
असम, मेघालय में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, आईएमडी ने जारी किया अलर्टअसम-मेघालय में बारिश के आसार (सांकेतिक तस्वीर)

देश से एक तरफ दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई हो रही है वहीं कुछ राज्यों में अभी भी भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश से हो गई है.    इसके साथ ही महाराष्ट्र से भी दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है. उत्तर अरब सागर क्षेत्र से दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूरी विदाई ले चुका है. आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो जाएगी. फिलहाल इन क्षेत्रों से मॉनसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

6 अक्तूबर को लेकर लिए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की स्थिति में कमी आएगी. लेकिन अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने पूर्वी भारत के राज्यों गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में कहीं-कहीं पर वज्रपात से साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः असम में मौसम का सितंबर में रहा सितम, Heat Dome Effect के कारण पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

यहां हो सकती है भारी बारिश

 इधर दक्षिणी प्रायद्वीपिय भारत में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. हालांकि धीरे-धीरे इसकी तीव्रता में कमी देखी जाएगी. आज को लेकर जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण कर्नाटक,     रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वज्रपात से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः बिहार के 76 लाख किसानों के खाते में पहुंचे PM किसान निधि के 1552 करोड़ रुपये, तुरंत चेक करें अकाउंट

इन स्थानों पर हुई बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई.  पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तेलंगाना, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. 

 

POST A COMMENT