ट्रैक्टर के बंपर का बढ़ाए वजन (सांकेतिक तस्वीर)ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में अधिक लोड या दबाव के कारण उसके बंपर के अचानक उठ जाने की समस्या देखने को मिलती है. यह समस्या खतरनाक हो सकती है क्योंकि इसकी चपेट में ड्राइवर या अन्य लोग भी आ सकते हैं. इससे ड्राइवर को चोट लग सकती है, ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंच सकता है. अगर आपके ट्रैक्टर के साथ यह समस्या होती है और आप इससे परेशान रहते हैं तो इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इसका समाधान क्या है. ये भी बताएंगे कि आप ऐसा क्या करें कि ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में अधिक वजन होने पर आगे से ना उठे और एक्सीडेंट होने से बचा जा सके.
हैवी बंपर का प्रयोग
कुछ ट्रैक्टर कंपनियां कॉस्ट कटिंग के चक्कर में इसके फ्रंट बंपर को बिल्कुल हल्का बंपर देती हैं, जिसके चलते हेवी काम या ढुलाई के वक्त ट्रैक्टर के आगे से उठने की समस्या बनी रहती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपने ट्रैक्टर में हेवी बंपर लगना सकते हैं या फिर किसी वेल्डिंग दुकान में जाकर बंपर में एक्स्ट्रा वजन लगवा सकते हैं. इससे आगे उठने की समस्या दूर हो जाएगी.
ये भी पढ़ेंः यहां से किराए पर मशीन लेकर खेती कर सकते हैं किसान, नहीं होगी खरीदने की झंझट
जैरी केन वज़न
जेरी कैन वजन में हेवी प्लेट्स लगी होती है. इसमें एक प्लेट का वजन 30 से 50 किलोग्राम तक का होता है. इसे भी आप अपने बंपर पर लगा सकते हैं और फिर ट्रेक्टर के लोड के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
फ्रन्ट एक्सल वज़न
जैरी कैन वज़न के अलावा आप फ्रन्ट एक्सल में भी वज़न का प्रयोग कर उसे आगे से उठने से बचा सकते हैं. ट्रैक्टर के एक्सल पर आप एक्स्ट्रा वेट वाली प्लेट को वेल्ड करवा कर वज़न को आसानी से बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः दूध बेचकर साल में 1 करोड़ की कमाई, पढ़ें- लखीमपुर खीरी के B.Tech पास किसान वरुण की सफल कहानी
निःशुल्क देसी जुगाड़
अब बात करते हैं एक निःशुल्क देसी जुगाड़ की. इसमें आप ट्रैक्टर के बम्पर पर बोरी या बड़े भारी पत्थर रख कर फ्री में सौ से अधिक किलो तक वज़न को बढ़ा सकते हैं. जो एक आसान और फ्री जुगाड़ है, लेकिन इसकी सलाह जल्दी नहीं दी जाती क्योंकि इसमें गिरने का खतरा हो सकता है. इसके अलावा भी आपने आस-पास में कई प्रकार के देसी जुगाड़ देखे होंगे जिसका इस्तेमाल ट्रैक्टर को नुकसान से बचाने के लिए कर सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today