HAU में 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, 15 जून तक करें आवेदन, जानिए कोर्स और प्रोसेस

HAU में 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, 15 जून तक करें आवेदन, जानिए कोर्स और प्रोसेस

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार में 2026-27 सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं. छात्र 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बीएससी, बीएफएससी, बीटेक, पीजी और पीएचडी समेत कई कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. आवेदन और जानकारी के लिए hau.ac.in वेबसाइट पर विजिट करें.

Advertisement
HAU में 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, 15 जून तक करें आवेदन, जानिए कोर्स और प्रोसेसHAU में नए सेशन के लिए एडमिशन शुरू

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि अलग-अलग कोर्स में एडमिशन के लिए अलग प्रक्रिया होगी.

10वीं के बाद 2+4 साल के बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट से होगा.
12वीं के बाद बीएससी, बीएफएससी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर मिलेगा.

12वीं के बाद 4 वर्षीय कोर्स

  • बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
  • बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस)
  • बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस
  • बीएससी (ऑनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट
  • फिजिकल और लाइफ साइंस
  • बीटेक बायोटेक्नोलॉजी

इन सभी में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा.

बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)

इसमें दाखिला JEE Main 2026 और LEET 2026 की मेरिट के आधार पर हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी के माध्यम से दिया जाएगा. वहीं बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में दाखिला JEE Main 2026 और LEET मेरिट के जरिए होगा.

पीजी और पीएचडी कोर्स में भी एडमिशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, फिशरीज, इंजीनियरिंग, कम्युनिटी साइंस समेत कई विषयों में पढ़ाई का मौका मिलेगा.

इसके अलावा एमबीए (एग्री-बिजनेस), एमबीए जनरल और रूरल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी उपलब्ध हैं. कुछ पीजी डिप्लोमा कोर्स जैसे GIS, न्यूट्रीशन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन में भी एडमिशन लिया जा सकता है. रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार के मुताबिक, आवेदन के लिए हरियाणा का निवासी होना जरूरी है.

आवेदन फीस और योग्यता

  • सामान्य वर्ग: 1500 रुपये
  • SC/BC/EWS/PwD: 375 रुपये

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे
  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें
  • एडमिशन से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें

HAU का यह एडमिशन सत्र कृषि, बायोटेक्नोलॉजी, फिशरीज और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ा अवसर है. विश्वविद्यालय देश के प्रमुख कृषि संस्थानों में शामिल है, जहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर रोजगार और शोध के मौके मिलते हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

POST A COMMENT