खरबूजे की बंपर उपज देगी ये खास किस्म, जायद सीजन में खेती के लिए यहां से मंगवाएं बीज

खरबूजे की बंपर उपज देगी ये खास किस्म, जायद सीजन में खेती के लिए यहां से मंगवाएं बीज

मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन खरबूजे की बीज बेच रहा है.

Advertisement
खरबूजे की बंपर उपज देगी ये खास किस्म, जायद सीजन में खेती के लिए यहां से मंगवाएं बीजखरबूजे की खेती

खरबूजे की खेती करना किसानों के लिए एक शानदार आइडिया बन सकता है, लेकिन इसकी बेहतर ग्रोथ के लिए आपको अच्छी क्वालिटी वाली किस्म का चयन करना होगा. दरअसल, गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और किसान खरबूजे की खेती में जूट गए हैं.  बता दें कि खरबूजे की खेती जायद के सीजन में की जाती है. ऐसे मेँ गर्मी की शुरुआत में ही आप अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो इस महीने में खरबूजे की खेती कर सकते हैं, क्योंकि मई-जून की गर्मी में खरबूजे की मांग बाजारों में काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी खरबूजे की खेती करना चाहते हैं और उसका बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से काशी मधु किस्म के बीज ऑनलाइन अपने घर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें खरबूजे का बीज

मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन खरबूजे की काशी मधु किस्म का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं.

काशी मधु किस्म की खासियत

ये खरबूज की एक खास किस्म है. इस किस्म के फल लंबे गोलाकार आकार के होते हैं.
इसका छिलका भूरा-पीला और फल होता है. वहीं, इसका गूदा ठोस, रसदार गहरे और नारंगी रंग का होता है.
ये एक बेहतर उपज देने वाली किस्म है. किसान इसकी खेती से 25 टन प्रति हेक्टेयर की उच्च उपज ले सकता है.
वहीं, इस किस्म की लाइफ 5-10 दिन होती है. इसके अलावा ये किस्म 90 से 100 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है.

खरबूजे के बीज की कीमत

अगर आप भी खरबूज की खेती करना चाहते हैं तो इसके बीज उपलब्ध हैं.
आपको इसके 5 ग्राम बीज का पैकेट फिलहाल 56 फीसदी की छूट के साथ मिल जाएगा.
ये बीज आपको मात्र 35 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा.
इसे खरीद कर आप आसानी से खरबूज की खेती कर सकते हैं.

कैसे करें खरबूजे की खेती?

खरबूजे की खेती अनेक प्रकार की मिट्टी में आसानी से की जा सकती है. लेकिन अच्छी फसल के लिए बलुई दोमट मिट्टी बेस्ट होती है. खेत की तैयारी के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से और 2 से 3 जुताई कल्टीवेटर से करनी चाहिए. वहीं, प्रत्येक जुताई के बाद पाटा चलाकर मिट्टी को भुरभुरा कर लें. फिर आखिरी जुताई के समय ही खेत में 200 से 250 क्विंटल सड़ी गोबर डालें. इसके बाद खाद को अच्छी प्रकार मिला लें और बीज की बुवाई करें.

POST A COMMENT