यूपी में आलू की खेती को हाईटेक बनाने की तैयारी, उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

यूपी में आलू की खेती को हाईटेक बनाने की तैयारी, उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Potato Farmers: सिंह ने आलू किसानों को बेहतर बाजार एवं अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए अन्य राज्यों में आलू के विपणन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अन्य प्रदेशों के आलू व्यापारियों के साथ यथाशीघ्र सम्मेलन आयोजित कराने के निर्देश दिए.

Advertisement
यूपी में आलू की खेती को हाईटेक बनाने की तैयारी, उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देशआलू किसानों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हर दिन किसानों के हित कई अहम फैसले ले रही है. जिससे किसानों की आय बढ़ें और उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा किया जा सकें. इसी क्रम में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन के अंतर्गत उद्यान विभाग के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की.  उन्होंने हाईटेक नर्सरियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त रोपण सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके और औद्यानिक फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो.

शीतगृहों में भंडारित आलू के प्रभार में छूट

मंत्री दिनेश सिंह ने किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आलू विकास की नवीन योजनाओं-भामाशाह भाव स्थिरता कोष एवं शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार में छूट-का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आलू किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसान समय रहते योजनाओं का लाभ उठा सकें.

किसानों को अपने उत्पादन का मिलेगा फायदा

उद्यान मंत्री ने प्रदेश के शीतगृहों में भंडारित आलू की समयबद्ध एवं सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए.

प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में बुलाई बैठक
प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में बुलाई बैठक

उन्होंने कहा कि आलू की निकासी व्यवस्थित ढंग से होने से किसानों को अपने उत्पाद के विपणन के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

आलू व्यापारियों सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश

सिंह ने आलू किसानों को बेहतर बाजार एवं अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए अन्य राज्यों में आलू के विपणन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अन्य प्रदेशों के आलू व्यापारियों के साथ यथाशीघ्र सम्मेलन आयोजित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आलू के लिए नए बाजार विकसित किए जा सकें.

आधुनिक प्लानिंग से आलू की खेती को मिलेगी रफ्तार

दिनेश प्रताप सिंह ने हाफेड संस्था की कार्यप्रणाली को और अधिक गतिशील एवं लाभकारी बनाने के लिए विषय विशेषज्ञों की सहायता से विस्तृत एवं आधुनिक प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संस्था की कार्यप्रणाली को बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत किया जाए, जिससे किसानों को बेहतर विपणन व्यवस्था का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें-

यूपी में 6 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, बाढ़ का भी मडराया खतरा, IMD का आया हाई अलर्ट

ट्रेड डील, MSP सहित 7 मुद्दों पर देशभर में आंदोलन करेंगे किसान, 150 से ज्‍यादा संगठन हुए एकजुट

POST A COMMENT