गन्ना, शीरा और इथेनॉल उत्पादन में UP नंबर-1, किसानों को हुआ 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

गन्ना, शीरा और इथेनॉल उत्पादन में UP नंबर-1, किसानों को हुआ 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

Sugarcane Farming: गन्ना पेराई क्षमता को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए 4 नई चीनी मिलों की स्थापना की गई. जबकि 7 बंद चीनी मिलों को पुनः चालू किया गया और 44 चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार किया गया. इससे प्रदेश में 1,28,500 टीसीडी. की अतिरिक्त पेराई क्षमता का विस्तार हुआ है.

Advertisement
गन्ना, शीरा और इथेनॉल उत्पादन में UP नंबर-1, किसानों को हुआ 3.25 लाख करोड़ का भुगतान सर्वाधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सर्वाधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने वाला राज्य बना हुआ है. योगी सरकार ने अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का भुगतान किया. वहीं, उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, शीरा उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान पेराई सत्र में भी 94 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान पूरा हो चुका है. जबकि प्रदेश की 99 चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कर दिया है. इन प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के गन्ना किसानों की औसत आय में ₹40,720 प्रति हेक्टेयर की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

गन्ना किसानों को मिला उनके उत्पाद का उचित मूल्य

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने किसान कल्याण, चीनी उत्पादन और एथेनॉल में नए आयाम स्थापित किए हैं. योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, शीरा उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. सरकार ने न केवल गन्ना किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना प्राथमिकता माना, बल्कि ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अब तक रिकॉर्ड ₹3.25 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित भी किया. 

चीनी का उत्पादन पहुंचा 89.52 लाख टन

गन्ना विकास विभाग ने बताया कि विगत नौ वर्ष में प्रदेश की चीनी मिलों ने रिकॉर्ड 9,220 लाख टन गन्ने की पेराई करते हुए 968.58 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है. वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025-26 के बीच गन्ने का उत्पादन 1486.57 लाख टन से बढ़कर 2362 लाख टन हो गया है, जबकि चीनी का उत्पादन भी 87.73 लाख टन से बढ़कर 89.52 लाख टन पहुंच गया है.

किसानों को मिली अतिरिक्त गन्ने की उपज

औसत गन्ना उत्पादकता 72.38 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 82.56 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गई है, जिससे किसानों को प्रति हेक्टेयर 10.18 मीट्रिक टन अतिरिक्त गन्ने की उपज प्राप्त हो रही है. इसी अवधि में औसत चीनी परता भी 10.61 प्रतिशत से बढ़कर 10.83 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है.

44 चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार

वहीं, गन्ना पेराई क्षमता को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए 4 नई चीनी मिलों की स्थापना की गई. जबकि 7 बंद चीनी मिलों को पुनः चालू किया गया और 44 चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार किया गया. इससे प्रदेश में 1,28,500 टीसीडी. की अतिरिक्त पेराई क्षमता का विस्तार हुआ है. इसके अतिरिक्त खांडसारी उद्योग में ऑनलाइन लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू करने और सुलभ नीतियों के कारण 285 नई खांडसारी इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे 41,900 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है.

यूपी में खपत से ज्यादा 28 लाख टन चीनी- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी 140 करोड़ देशवासियों का भी पेट भरने की क्षमता रखता है. यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है. यूपी में एक महीने की कुल खपत 4 लाख टन चीनी है और हमारे पास 28 लाख टन चीनी (7 महीने की चीनी) मौजूद है. वहीं, 15 अक्टूबर से चीनी मिलें प्रारंभ होगी तो 90 लाख टन चीनी का और उत्पादन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश में स्पेशल कैंप लगाकर किसानों को मिलेगा KCC योजना का लाभ, कृषि मंत्री शाही ने दिए निर्देश

लखनऊ समेत UP में अगले 2 दिन भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट! पढ़ें- IMD का लेटेस्ट अपडेट

POST A COMMENT