Bihar Maize Sowing: बिहार में 26.12 लाख हेक्टेयर में मक्का बुवाई, बेगूसराय सबसे आगे, जानिए जिलेवार आंकड़े

Bihar Maize Sowing: बिहार में 26.12 लाख हेक्टेयर में मक्का बुवाई, बेगूसराय सबसे आगे, जानिए जिलेवार आंकड़े

बिहार में खरीफ 2026 सीजन के दौरान मक्का की बुवाई 26.12 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत है. बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण मक्का उत्पादन के बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं. जानिए किस जिले में कितनी बुवाई हुई और कहां लक्ष्य से पीछे रह गए किसान.

Advertisement
बिहार में 26.12 लाख हेक्टेयर में मक्का बुवाई, बेगूसराय सबसे आगे, जानिए जिलेवार आंकड़ेबिहार में मक्का की बुवाई बंपर

बिहार में खरीफ फसलों की बुवाई का ताजा आंकड़ा जारी कर दिया गया है. कृषि विभाग द्वारा 25 अगस्त 2026 शाम 4 बजे तक जुटाई गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मक्का की बुवाई 26.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है. यह निर्धारित लक्ष्य 26.95 लाख हेक्टेयर का करीब 97 प्रतिशत है.

रिपोर्ट से स्पष्ट है कि इस साल भी बिहार में धान के बाद मक्का किसानों की सबसे प्रमुख खरीफ फसलों में शामिल है. कई जिलों में बुवाई लक्ष्य से अधिक दर्ज की गई है, जबकि कुछ जिले अभी भी लक्ष्य से काफी पीछे हैं.

बेगूसराय में सबसे ज्यादा मक्का बुवाई

मक्का बुवाई के मामले में बेगूसराय राज्य में पहले स्थान पर है. जिले में 51,709 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 52,584 हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो 102 प्रतिशत उपलब्धि है।

इसके बाद भागलपुर में 43,063 हेक्टेयर, समस्तीपुर में 22,332 हेक्टेयर, पूर्वी चंपारण में 14,499 हेक्टेयर और वैशाली में 12,525 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है।

इन जिलों ने 100% या उससे अधिक लक्ष्य हासिल किया

  • बेगूसराय: 52,584 हेक्टेयर (102%)
  • लखीसराय: 7,821 हेक्टेयर (101%)
  • पटना: 4,592 हेक्टेयर (100%)
  • नालंदा: 1,178 हेक्टेयर (100%)
  • बक्सर: 3,292 हेक्टेयर (100%)
  • कैमूर (भभुआ): 260 हेक्टेयर (100%)
  • नवादा: 3,389 हेक्टेयर (100%)
  • सीवान: 11,555 हेक्टेयर (100%)
  • पूर्वी चंपारण: 14,499 हेक्टेयर (100%)
  • वैशाली: 12,525 हेक्टेयर (100%)
  • मुंगेर: 8,677 हेक्टेयर (100%)
  • खगड़िया: 9,196 हेक्टेयर (100%)
  • बांका: 5,819 हेक्टेयर (100%)
  • सहरसा: 828 हेक्टेयर (100%)

कई जिलों में लक्ष्य से काफी पीछे बुवाई

हालांकि राज्य की तस्वीर अच्छी है, लेकिन कुछ जिलों में मक्का बुवाई अपेक्षाकृत कमजोर रही है.

  • जहानाबाद: 45%
  • किशनगंज: 42%
  • कटिहार: 53%
  • दरभंगा: 65%
  • शेखपुरा: 65%
  • मधुबनी: 64%
  • रोहतास: 73%
  • श्योहर: 81%
  • भोजपुर: 84%

इन जिलों में मौसम, स्थानीय फसल पैटर्न या किसानों की प्राथमिकताओं के चलते मक्का का रकबा लक्ष्य से कम रहा.

बिहार के प्रमुख जिलों में मक्का बुवाई (हेक्टेयर में)

राज्य का कुल प्रदर्शन

राज्य में मक्का बुवाई का लक्ष्य 26,95,581 हेक्टेयर रखा गया था. इसके मुकाबले 26,12,238 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है. यानी लक्ष्य का 97 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सितंबर में मौसम सामान्य रहता है तो बिहार में मक्का उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है. हालांकि जिन जिलों में बुवाई लक्ष्य से पीछे रही है, वहां उत्पादन पर असर पड़ सकता है. राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों के कई जिले इस बार भी मक्का उत्पादन के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं, जबकि बेगूसराय ने लगातार सबसे बड़े मक्का उत्पादक जिले के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है.

POST A COMMENT