दुनिया में नंबर वन है अपनी मैंगो लस्सीसाल 2023-20254 छाछ और आइसक्रमी-लस्सी के लिहाज से बहुत खराब गए थे. 2025 में भी बीच-बीच में हुई बारिश के चलते डेयरी ने कोई खास रफ्तार नहीं पकड़ी थी. लेकिन अब आने वाले तीन महीने अप्रैल से लेकर जून तक के लिए जिस तरह से मौसम विभाग की भविष्यवाणी आ रही हैं तो वो डेयरी सेक्टर के लिए खुशखबरी लाने वाली हैं. अगर भविष्यवाणी पर जाएं तो इस बार गर्मी बहुत पड़ेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी. तापमान सामान्य से ऊपर ही रहने की ही आशंका जताई जा रही है. और ऐसा कोई दो-चार दिन नहीं एक लम्बे वक्त तक रहेगा.
जिसके चलते गर्मी के आने वाले महीनों में छाछ-लस्सी और आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी होगी. इसके पीछे एक तर्क ये भी दिया जा रहा है कि मौजूदा मौसम में दक्षिण और पूर्वी बाजारों में दिन-रात दोनों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. लेकिन शाम का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है. जबकि उत्तर में अप्रैल की शुरुआत तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है.
डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि तीन साल से बेमौसम बारिश और तापमान में गिरावट के चलते पूरा सीजन गर्मी वाले प्रोडक्ट के लिहाज से बहुत खराब जा रहा है. इस साल गर्मियों के दौरान हम बाजार में 45 से 50 फीसद ज्यादा बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन अभी जिस तरह से हमे बाजार में तेजी दिखाई दे रही है, उस हिसाब से हम कह सकते हैं कि छाछ-लस्सी और आइसक्रीम की डिमांड में कम से कम 50 फीसद की तेजी आने वाली है. खासतौर पर अप्रैल-जून के बीच गर्मी बढ़ने के साथ ही सभी ठंडे आइटम की डिमांड भी बढ़ेगी.
डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो छाछ-लस्सी, दही और आइसक्रीम बनाने वाली डेयरी कंपनियां अपनी सालभर की कमाई का आधा हिस्सा तो अप्रैल से जून में ही कमा लेती हैं. लेकिन कंपनियों की निगाह गर्मी के इस सीजन पर रहती है. मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल से जून तक का ये वो वक्त होता है जब तापमान अपने चरम पर होता है. डेयरी के जानकारों का ये भी कहना है कि ज्यादातर नए आइटम गर्मियों में ही लांच होते हैं. गर्मी का सीजन शुरू होते ही कंपनियां बाजार में डेयरी से जुड़े करीब 30 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लांच करती हैं. इसमे से लगभग 20 प्रोडक्ट आइसक्रीम से जुड़े होते हैं. इसके बाद ग्रीक योगर्ट और दूसरे आइटम होते हैं.
Meat Production: पश्चिम बंगाल नहीं, UP को दिया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट
PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today