Bakrid: बकरीद के बकरों को खि‍लाएं सिर्फ ये एक फीड, किसी और चारे की नहीं होगी जरूरत 

Bakrid: बकरीद के बकरों को खि‍लाएं सिर्फ ये एक फीड, किसी और चारे की नहीं होगी जरूरत 

बकरीद के लिए बकरे पालन वाले अगर केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा की गाइड लाइन का पालन करते हैं तो वो शहर में भी गांव जैसे बकरे पाल सकते हैं. उन्हें मोटा-ताजा बना सकते हैं. बकरों की कुछ खास नस्ल को खूंटे से बांधकर भी पाला जा सकता है. बकरों को छत पर भी रख सकते हैं. 

Advertisement
Bakrid: बकरीद के बकरों को खि‍लाएं सिर्फ ये एक फीड, किसी और चारे की नहीं होगी जरूरत बरबरी नस्ल की बकरियां. फोटो क्रेडिट-किसान तक

किसी भी बकरी पालक के लिए बकरीद सबसे बड़ा बाजार होता है. एक महीने का ये वो बाजार है जब बकरी पालक एक साल में तैयार किए गए बकरों को कुछ ही दिनों में बेच देता है. इस बाजार में उसे बकरों के दाम भी अच्छे मिल जाते हैं. जबकि आम दिनों में उसी बकरे के उतने दाम नहीं मिल पाते हैं. बस जरूरत इस बात की है कि बकरीद पर तगड़े बकरों की अच्छी डिमांड होती है. लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि पशु पालन सिर्फ गांव-देहात में ही किया जा सकता है. 

क्योंकि शहर में पशुओं को चराने के लिए जगह ही नहीं है. शहर में हरा चारा भी आसानी से नहीं मिल पाता है. और जब बकरों को हरा चारा ही खाने को नहीं मिलेगा तो वो मोटे-ताजे कैसे होंगे. लेकिन केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा के गोट एक्सपर्ट की एक सलाह सभी परेशानियों को दूर कर देती है. बकरों को गांव-देहात की जगह शहर में पालना आसान बना देती है. 

सीआईआरजी के फीड पर शहर में ऐसे पालें बकरे 

गोट एक्सपर्ट डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि शहर में बकरा-बकरी पालन करना अब कोई मुश्कि‍ल काम नहीं है. ये कोई जरूरी नहीं है कि बकरों को फार्म और घर में रखकर सूखे, हरे और दानेदार चारे का अलग-अलग इंतजाम किया जाए. सीआईआरजी ने चारे की फील्ड में कई ऐसी रिसर्च की है कि जिसके बाद आपको बकरे के लिए तीन तरह के अलग-अलग चारे का इंतजाम करने की जरूरत नहीं है. संस्थान के साइंटिस्ट ने हरे, सूखे और दाने वाले चारे को मिलाकर पैलेट्स फीड तैयार किया है. जरूरत के हिसाब से बकरे और बकरियों के सामने पैलेट्स रख दिजिए, जब पानी का वक्त हो जाए तो पानी पिला दिजिए. इसके अलावा कुछ और न खिलाने की जरूरत है और न ही पिलाने की.

बकरीद के लिए शहर में पालें बकरों की ये खास नस्ल 

सीआईआरजी के सीनियर साइंटिस्ट और बरबरी नस्ल के एक्सपर्ट एमके सिंह का कहना है कि बरबरी नस्ल को शहरी बकरी भी कहा जाता है. अगर आपके आसपास चराने के लिए जगह नहीं है तो इसे खूंटे पर बांधकर या छत पर भी पाला जा सकता है. अच्छा चारा खिलाने से इसका वजन नौ महीने का होने पर 25 से 30 किलो, एक साल का होने पर 40 किलो तक हो जाता है. अगर सिर्फ मैदान या जंगल में चराई पर ही रखा जाए तब भी एक साल का बकरा 25 से 30 किलो का हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Meat Production: देश की बड़ी यूनिवर्सिटी ने बताया, क्यों बढ़ रहा मीट का उत्पादन और डिमांड  

ये भी पढ़ें- Bird Flu: बर्ड फ्लू में भी खाया जा सकता है अंडा, जानें इस पर क्या बोले पोल्ट्री एक्सपर्ट

 

POST A COMMENT