
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से अधिकांश जिलों में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. इसी बीच 25 मई यानी सोमवार से 'नौतपा' शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल के 14 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा 10 जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट है. लखनऊ स्थित आमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, महामायानगर, मथुरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उन्होंने बताया कि आजमगढ़, मऊ, अंबेडकनगर, बलरामपुर, गोंडा, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, श्रावस्ती, बलिया और गोंडा में आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रयागराज, फतेहपुर,प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बांदा, कौशांबी और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप निकली रहेगी.
वहीं बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीनगर बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, बदायूं, कांशीरामनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, संभल, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हीट वेव और वार्म नाइट को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई को पश्चिमी यूपी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. वहीं, पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलेगी. जबकि 26 मई की बात करें तो पूरे यूपी में तेजी धूप निकलेगी. लू चलने की संभावना है और पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है. उन्होंने बताया कि 27 मई को पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. ज्यादातर जिले लू की चपेट में रह सकते हैं. इसके अलावा पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है. दरअसल, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आते ही उसकी तीव्रता काफी बढ़ जाती है. इन नौ दिनों में सूर्य और पृथ्वी एकदम आमने-सामने होते है, जिससे दूरी कम हो जाती है और किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को 46.8 डिग्री के साथ बांदा यूपी में सबसे गर्म रहा. प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री के पार देखने को मिला.
ये भी पढ़ें-
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानिए पूरा अपडेट Devendra Tripathi के साथ
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण ओलावृष्टि से मची तबाही, बागानों और फसलों को भारी नुकसान